फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Any website YouTube channel spreading lies conspiring against India will be blocked IB minister Anurag Thakur news and updates

सरकार की चेतावनी: भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठ फैलाने वाली वेबसाइट्स-यूट्यूब चैनल होंगे प्रतिबंधित

Wed, 19 Jan 2022 10:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 19 Jan 2022 10:39 PM IST
सार

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2020 में भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने वाले 20 यूट्यूब चैनल्स और दो वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में सरकार ने खुफिया एजेंसियों की मदद भी ली थी। 

विज्ञापन
Any website YouTube channel spreading lies conspiring against India will be blocked IB minister Anurag Thakur news and updates
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ साजिश रचने और झूठी खबरें फैलाने वाली वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत विरोधी कंटेंट फैलाने और साजिश रचने वाले ऐसी वेबसाइट्स और चैनल्स पर कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2020 में भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने वाले 20 यूट्यूब चैनल्स और दो वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में सरकार ने खुफिया एजेंसियों की मदद भी ली थी। 
विज्ञापन


सरकार के इसी कदम लेकर जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा, "मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि कई बड़े देशों ने हमारे इस कदम का संज्ञान लिया। यूट्यूब ने भी आगे आते हुए उन्हें प्रतिबंधित करने का काम किया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी वेबसाइट या चैनल से झूठ फैलाने का काम किया जाता है या समाज को बांटने की कोशिश होती है, तो उन पर कार्रवाई जारी रहेगी। 


दिसंबर में जिन वेबसाइट्स और चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया था, वे भारत में कश्मीर, भारतीय सेना, जनरल बिपिन रावत, राम मंदिर और अल्पसंख्यक समुदायों के विषय में झूठी खबरें चला रहे थे। केंद्र सरकार ने कार्रवाई के साथ ही इन चैनल्स की एक लिस्ट भी प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed