ट्रंप की चेतावनी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं
Rahul Gandhi On Trump Warning To Iran: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, ट्रंप ने ईरान को अपनी धमकी में एक पूरी सभ्यता को खत्म करने की धमकी दी है। इस पर राहुल ने कहा कि सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य और आधुनिक युग में परमाणु हथियार कभी जायज नहीं है।
विस्तार
Wars are tragic, yet they remain a reality.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 7, 2026
Any language or action that contemplates the end of civilisation is unacceptable in the modern world.
The use of nuclear weapons can never be justified - under any circumstances.
यह भी पढ़ें - ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में बिगड़ते हालात: भारत ने जारी की एडवाइजरी, कहा- जहां हैं, वहीं रहें
ट्रंप ने पूरी सभ्यता खत्म करने की दी धमकी
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि 'एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है', जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर दो बार हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमलों में पुल और रेलवे स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।
अमेरिका के खिलाफ ईरान का सख्त रुख
दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर-सईद इरावानी ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई बड़ा हमला किया, तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। वहीं ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे बिजली संयंत्रों और अहम ठिकानों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षा में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें - IEA on Iran Crisis: दुनिया पर 1973 और 2022 से भी बड़ा ऊर्जा संकट, महंगे तेल से आम आदमी का क्या होगा हाल?
गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी कई बार ऐसी डेडलाइन दे चुके हैं, जिन्हें बाद में बढ़ाया गया। लेकिन इस बार उन्होंने इसे 'अंतिम चेतावनी' बताया है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.