फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antlia Explosives case: NIA slaps UAPA on Sachin Waze

एंटीलिया मामला: बुरे फंसे सचिन वाजे, एनआईए ने लगाया यूएपीए, अब तक इन धाराओं में भी केस दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 05:46 PM IST
सार

  • एनआईए ने सचिन वाजे के खिलाफ लगाया यूएपीए
  • वाजे पर यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत आरोप लगाए गए हैं
  • वाजे अभी भी कर सकते हैं कई गंभीर खुलासे 
  • तीन अप्रैल तक बढ़ी सचिन वाजे की एनआईए हिरासत

विज्ञापन
Antlia Explosives case: NIA slaps UAPA on Sachin Waze
सचिन वाजे - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने महाराष्ट्र पुलिस से निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं लगाई हैं।  एनआईए ने बुधवार को विशेष एनआईए अदालत को इस मामले में यूएपीए की धाराएं जोड़ने की जानकारी देते हुए अर्जी दाखिल की थी। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस में सहायक निरीक्षक वाजे पर यूएपीपीए की धारा 16 और 18 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

वाजे अभी भी कर सकते हैं कई गंभीर खुलासे

एनआईए वाजे से लगातार पूछताछ कर रही है पुलिस सूत्रों की मानें तो वाजे अभी भी कई गंभीर खुलासे कर सकते हैं। पुलिस कई पुराने मामलों में भी उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल, मुंबई में 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के निकट एक कार से विस्फोटक बरामद हुए थे। इस मामले में वाजे एनआईए की हिरासत में हैं। एजेंसी मनसुख हिरन की हत्या के मामले की भी जांच कर रही है। इस बीच, ठाणे की एक अदालत ने बुधवार को महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते को हिरन की मौत के मामले की जांच को रोकने और मामले से संबंधित रिकॉर्ड तत्काल एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही गुरुवार को वाजे को विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश किया गया था। यहां वाजे ने अदालत को बताया कि वह इस मामले में केवल डेढ़ दिन जांच अधिकारी रहा था और उसने उसी तरह जांच की थी, जैसे करनी चाहिए थी। उसने आगे कहा कि वह अकेला अधिकारी नहीं था जिसने इस मामले की जांच की थी, क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस ने भी मामले की जांच की थी। वाजे ने कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।हालांकि, अदालत ने वाजे की एनआईए हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ा दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस ने सुलझा ली है हिरन की मौत की गुत्थी

बता दें कि हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे में एक नहर से मिला था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 20 मार्च को इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी। मगर एटीएस की जांच भी जारी थी। एटीएस ने दो दिन पहले दावा किया था कि उसने हिरन की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। वाजे से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है पुलिस सूत्रों की मानें तो वाजे अभी भी कई गंभीर खुलासे कर सकते हैं। पुलिस कई पुराने मामलों में भी उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

एटीएस ने पिछले हफ्ते शिंदे और गौड़ को किया था गिरफ्तार  

वहीं, एएनआईए ने हिरन की हत्या के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को बुधवार शाम हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने दोनों निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिया नरेश गौड़ को हिरासत में लिया। बता दें कि एटीएस ने पिछले हफ्ते शिंदे और गौड़ को गिरफ्तार किया था। 
 

क्या है यूएपीए कानून

इस कानून के तहत सरकार ऐसे लोगों की पहचान करती है, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। इस कानून में आतंकवादी घटना के लिए किसी को तैयार करना, उसे बढ़ावा देता है उस पर इसे लगाया जा सकता है जिसके तहत संबंधित व्यक्ति की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। इससे सरकार को यह ताकत मिली कि वह आतंकवादी गतिविधियो में सामिल व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर सकती है।

इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

एनआईए ने सचिन वाजे (केस आरसी संख्या 01/2021/NIA/MUM) को आईपीसी की धारा 286, 465, 473, 506(2),120 B और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4(a)(b)(I) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed