फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antiquities inside red fort missing, tableaux damaged, says Union minister Prahlad Patel

लाल किले से प्राचीन वस्तुएं गायब, झांकियां क्षतिग्रस्त मिलीं: केंद्रीय मंत्री

Fri, 29 Jan 2021 02:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Antiquities inside red fort missing, tableaux damaged, says Union minister Prahlad Patel
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां क्षतिग्रस्त मिली हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों का एक समूह लालकिले में दाखिल हो गया था।

पटेल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद सभी झांकियों को लाल किले के परिसर में रखा जाता है। सात से 15 दिन तक लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने देखा कि वे क्षतिग्रस्त हैं। इनमें संस्कृति मंत्रालय की झांकी और राम मंदिर की झांकी शामिल है। वास्तव में सभी झांकियां क्षतिग्रस्त थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंसा में हुए वित्तीय नुकसान का आकलन किया जा रहा है लेकिन वह बहुमूल्य प्राचीन वस्तुओं को खोने के लेकर चिंतित हैं।

मंत्री ने कहा कि प्राचीन वस्तुएं बहुमूल्य हैं। हम वित्तीय नुकसान का आकलन तो कर सकते हैं लेकिन प्राचीन वस्तुओं को खोने से हुए नुकसान का अंदाजा कैसे लगाया जाए? यह बड़ा नुकसान है। इससे पहले, पटेल ने इस मामले में जांच का आदेश देते हुए एएसआई से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहर की लाइटें नष्ट कर दी गई हैं। सूचना केन्द्र का पहला तल क्षतिग्रस्त है। जिस स्थान पर हमेशा झंडा लगा रहता है, वहां पीतल की प्राचीन वस्तुएं रखी रहती हैं। बेहद सुरक्षित तथा महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस जगह पर से दो वस्तुएं गायब हैं। 

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल तथा अवशेष अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed