{"_id":"6092a9568ebc3e1edb57074c","slug":"antibody-cocktail-by-roche-gets-emergency-use-authorization-in-india-for-covid19-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: रोश की एंटीबॉडी कॉकटेल को मिली भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe: रोश की एंटीबॉडी कॉकटेल को मिली भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Wed, 05 May 2021 08:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
रोश की एंटीबॉडी कॉकटेल को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
- फोटो : www.roche.com
रोश इंडिया (Roche India) ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने भारत में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उसकी एंटीबॉडी कॉकटेल के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति अमेरिका में कॉकटेल के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दाखिल किए गए डाटा और यूरोपीय संघ में कमेटी फॉर मेडिसिनल प्रोडक्ट्स फॉर ह्यूमन यूज (मानव उपयोग के लिए चिकित्सकीय उत्पादों के लिए समिति) की वैज्ञानिक राय के आधार पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कि रोश दुनिया के सबसे बड़े बायोलॉजिक्स उत्पादकों में से एक है।
विज्ञापन
इसे लेकर रोश इंडिया ने एक बयान में कहा, 'आपातकालीन इस्तेमाल की यह अनुमति मिलने के बाद रोशे वैश्विक स्तर पर उत्पादित किए जा रहे इस उत्पाद को भारत में भी आयात कर सकेता और इसे सिप्ला लिमिटेड के साथ भागीदारी के तहत भारत में वितरित किया जाएगा।' इसका इस्तेमाल कोरोना के हल्के और मध्यम गंभीर मरीजों के इलाज में किया जाएगा। यह वयस्कों और बाल रोगियों (12 वर्ष या इससे अधिक के बच्चों को जिनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम होगा) को दी जाएगी, जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई होगी और जिनके गंभीर बीमार होने की आशंका होगी।
विज्ञापन
Roche receives emergency use authorisation in India for antibody cocktail used in COVID-19 treatment: Co statement
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2021
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि यह एंटीबॉडी कॉकटोल अधिक खतरे वाले मरीजों के इलाज में मदद कर सकती है, इससे पहले कि उनकी स्थिति और गंभीर हो। रोश फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक वी सिंपसन इमैनुएल ने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रोश हर वह काम करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे अस्पताल में भर्ती को कम किया जा सके और मौजूदा हालात में देश की हेल्थकेयर व्यवस्था पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके। रोश इंडिया ने कहा कि यह कॉकटेल बड़े अस्पतालों और कोविड ट्रीटमेंट सेंटरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।