फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti social elements pelted stones in Ahmednagar vehicles and two people damaged police force deployed

Maharashtra: अहमदनगर में असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी, दो लोग घायल; भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 07 Jun 2023 11:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

अहमदनगर एसपी राकेश ओला ने बताया कि रैली दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी। रैली के बाद लोगों के वापस जाते वक्त संगमनेर शहर से पांच किलोमीटर दूर समनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में दो लोगों के साथ-साथ दो-तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Anti social elements pelted stones in Ahmednagar vehicles and two people damaged police force deployed
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर में मंगलवार को पत्थरबाजी हो गई। पत्थरबाजी में दो लोग घायल हो गए, साथ ही कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार को संगमनेर शहर के बाहरी इलाके में दक्षिणपंथी संगठनों ने एक रैली का आयोजन किया था, जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अहमदनगर एसपी राकेश ओला ने बताया कि रैली दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी। रैली के बाद लोगों के वापस जाते वक्त संगमनेर शहर से पांच किलोमीटर दूर समनपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में दो लोगों के साथ-साथ दो-तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इलाके में तनाव के कारण पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ओला ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल शांति है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रविवार को असामाजिक तत्वों ने दिखाई थी औरंगजेब की तस्वीर
भिंगार कैंप पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के फाकिरवाड़ा में रविवार सुबह नौ बजे एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में गाने बज रहे थे, जिस पर लोग डांस कर रहे थे। इसी जुलूस में चार लोग औरंगजेब के पोस्टर लेकर चल रहे थे। धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में उन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के नक्शे कदमों पर चलने वाला देश है, यहां कोई औरंगजेब के पोस्टर दिखाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर सख्त कदम उठाना चाहिए। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी अंबादास दानवे ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन कार्रवाई करने में विफल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed