{"_id":"65b1dc23b3d66237c90293e6","slug":"anti-corruption-bureau-in-telangana-searches-on-the-premises-of-a-town-planning-official-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana:100 करोड़ की संपत्ति रखने वाला एचएमडीए का पूर्व निदेशक गिरफ्तार,तेलंगाना में एसीबी की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana:100 करोड़ की संपत्ति रखने वाला एचएमडीए का पूर्व निदेशक गिरफ्तार,तेलंगाना में एसीबी की कार्रवाई
Thu, 25 Jan 2024 02:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:27 PM IST
सार
एसीबी के सूत्रों ने बताया, टाउन प्लानिंग अधिकारी बालाकृष्ण के परिसर में कुल 14 टीमों ने छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकारी अधिकारी शिवा बालकृष्ण को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के योजना अधिकारी और हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के पूर्व निदेशक बालकृष्ण के घर व 16 अन्य ठिगानों पर छापों में एसीबी ने 99,60,850 रुपये की नकदी, 1.988 किलो वजन के सोने के गहने और लगभग 6 किलो वजन के चांदी के गहने पकड़े हैं।
विज्ञापन
एसीबी ने बालकृष्ण को विशेष पुलिस स्थापना और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मामलों के लिए प्रथम अतिरिक्त विशेष जज के समक्ष पेश किया गया। मामले की जांच चल रही है। एसीबी के मुताबिक बालकृष्ण के पास उनके ज्ञात आमदनी स्रोतों से कई अधिक संपत्ति मिली है। जो उनके भ्रष्टाचार और अनियमितता वाली गतिविधियों में लिप्त होने का प्रमाण है। एसीबी को छापों के दौरान 5.96 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन