फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anthropics Cloud AI down for the second time in 24 hours, over 350 reports on Downdetector

Anthropic Down: 24 घंटे में दूसरी बार ठप हुआ एन्थ्रोपिक का क्लाउड एआई, डाउनडिटेक्टर पर 350 से ज्यादा रिपोर्ट

Tue, 03 Mar 2026 09:40 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 03 Mar 2026 09:40 PM IST
सार

Anthropic Cloud AI Outage: एन्थ्रोपिक के क्लाउड एआई प्लेटफॉर्म में 24 घंटे में दूसरी बार तकनीकी खराबी आई। भारत में सैकड़ों यूजर्स ने क्लाउड चैट और वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की। सोमवार को भी हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
Anthropics Cloud AI down for the second time in 24 hours, over 350 reports on Downdetector
Claude Ai new plugins - फोटो : Claude

विस्तार

एन्थ्रोपिक के क्लाउड एआई प्लेटफॉर्म में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार व्यवधान सामने आया है। मंगलवार को भारत के कुछ हिस्सों में उपयोगकर्ताओं को सेवा का उपयोग करने में दिक्कत हुई। हालांकि कुछ समय बाद सेवा फिर से सामान्य हो गई। लगातार दो दिन आई इस तकनीकी समस्या ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक सबसे ज्यादा शिकायतें क्लाउड चैट से जुड़ी थीं। इसके बाद वेबसाइट और क्लाउड कोड सेवाओं में समस्या की रिपोर्ट आई। दोपहर से ठीक पहले 350 से अधिक यूजर्स ने व्यवधान की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कुछ समय बाद शिकायतों की संख्या तेजी से कम हो गई और सेवा बहाल हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन बोला- ईरान से बात करेंगे राष्ट्रपति पुतिन
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी आया था व्यवधान
इससे पहले सोमवार को भी एन्थ्रोपिक ने कई क्षेत्रों में सेवा बाधित होने की पुष्टि की थी। उस समय 1,000 से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए थे। कई लोगों को लॉगइन करने और क्लाउड सेवाओं तक पहुंचने में त्रुटि का सामना करना पड़ा था। लगातार दो दिन आई तकनीकी दिक्कत ने कंपनी की सेवा स्थिरता पर सवाल खड़े किए हैं।


तेजी से बढ़ी है लोकप्रियता
पिछले कुछ हफ्तों में यह एआई प्लेटफॉर्म काफी चर्चा में रहा है। कोड जनरेट करने, डाटा विश्लेषण और ऑटोमेशन जैसे कामों में इसकी क्षमता के कारण इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। कई प्रोफेशनल और डेवलपर इसे रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमेरिकी सरकार से विवाद
एन्थ्रोपिक उस समय भी सुर्खियों में आया जब अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ उसके मतभेद सामने आए। कंपनी ने चिंता जताई थी कि उसकी तकनीक का इस्तेमाल स्वायत्त हथियार या निगरानी प्रणाली में हो सकता है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सरकारी करार से कंपनी को बाहर कर दिया। इस फैसले के बाद अमेरिका में एन्थ्रोपिक की लोकप्रियता और बढ़ गई और कई यूजर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म हटाकर इसे अपनाया।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article