फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   answer of a question related to income of farmers changed on website of loksabha

लोकसभा की वेबसाइट पर बदल गया किसानों की आय से जुड़े एक सवाल का जवाब...

Tue, 25 Dec 2018 12:43 AM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 25 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
answer of a question related to income of farmers changed on website of loksabha
लोकसभा (फाइल फोटो)

कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी का आरोप है कि लोकसभा में किसानों की आय से जुड़े एक सवाल का जवाब बदल दिया गया है। दो सांसदों ने जब वह सवाल पूछा, तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने 'न' में जवाब दिया। बाद में यही जवाब लोकसभा की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया। सिंघवी के मुताबिक, चूंकि वह सवाल किसानों की आय दोगुनी करने की योजना से जुड़ा था और इस पर प्रधानमंत्री खुद कई बार यह बयान दे चुके हैं कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अब ऐसे में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री द्वारा यह कहना है कि ऐसी कोई योजना ही नहीं है तो यह केंद्र सरकार की किरकिरी कराने वाला कदम है। दो दिन बाद वेबसाइट पर सवाल का उत्तर ही बदल दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को एक प्रेसवार्ता में डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बरगलाते हैं। वे जुमलेबाज हैं, किसानों के साथ भद्दा मजाक करते हैं। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कहते हैं। अर्थशास्त्र का नियम कहता है कि जब तक कृषि क्षेत्र की ग्रोथ कम से कम 14 प्रतिशत नहीं होगी, तब तक इस बाबत सोचना भी गलत है। भारत को छोड़िए, दुनिया में कहीं पर भी कृषि क्षेत्र में विकास की 14 फीसदी की दर नहीं है।
विज्ञापन


सिंघवी के मुताबिक, मोदी का यह वादा कितना सही साबित होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। संसद के मौजूदा सत्र में 18 दिसंबर को लोकसभा सदस्य आर पार्थिपन और एडवोकेट जोएस जॉर्ज ने अतारांकित प्रश्न संख्या 1375 के जरिए 'किसानों की आय के लिए परियोजना' विषय पर सवाल पूछा था। उनका पहला सवाल था कि क्या सरकार खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने की कोई योजना बना रही है। दूसरा, यदि हां तो तत्संबंधी ब्योरा क्या है। तीसरा, सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी परियोजनाओं का ब्योरा क्या है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पहले तीनों सवालों का जवाब 'जी नहीं, महोदया' दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला जवाब

बदला गया जवाब

...और देखते देखते वेबसाइट पर बदल गया जवाब

सिंघवी ने कहा, सरकार के मंत्री को ही नहीं पता कि कौन सी योजना किसके लिए बन रही है, बन भी रही है या नहीं, कब शुरु होगी और कब पूरी होगी, आदि। लोकसभा में यह बात सच हो गई है कि सरकार की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री को ही नहीं मालूम कि किसानों की आय दोगुना करने की कोई योजना बनी है या नहीं।

खैर, सरकार को जब अपनी जुमलेबाजी का अहसास हुआ तो लोकसभा की वेबसाइट पर 'जी नहीं महोदया' हटा लिया गया।जवाब में प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) को विस्तार से बताकर कहा गया, इससे किसानों की आय बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed