फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another relief package to the states soon, discussed in GOM meeting chaired by rajnath singh

#कोरोना संकटः राज्यों को एक और राहत पैकेज जल्द, जीओएम बैठक में चर्चा

Sun, 19 Apr 2020 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:13 AM IST
सार

  • 20 अप्रैल के बाद छूट की रणनीति का रोडमैप तैयार
  • नॉन हॉटस्पॉट इलाकों में आंशिक आर्थिक गतिविधि शुरू करने पर भी मंथन

 

विज्ञापन
Another relief package to the states soon, discussed in GOM meeting chaired by rajnath singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही राज्यों के लिए एक और राहत पैकेज की घोषणा करेगी। शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह (जीओएम) की बैठक में इस पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान 20 अप्रैल से नॉन हॉटस्पॉट इलाकों में आंशिक आर्थिक गतिविधि शुरू करने और अन्य छूट देने के तौर-तरीकों पर भी मंथन हुआ।

विज्ञापन


बैठक के बाद रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, बैठक में लोगों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। संकट के इस समय में मंत्रालय लोगों को राहत पहुंचाने का अहम जरिया हो सकते हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद राज्यों के लिए केंद्र सरकार 15,000 करोड़ का पैकेज घोषित कर चुका है।
विज्ञापन


इस रकम का बड़ा हिस्सा ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों को मिला था। इसके बाद कई राज्य लगातार राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। इनमें ऐसे राज्य ज्यादा हैं, जिन्हें पहले पैकेज में हिस्सा नहीं मिला था। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसके आकार और राज्यों में वितरण पर जल्द फैसला होगा। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों से पूरे हालात पर मिली रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की स्तर के मुताबिक मिलेगी छूट

बैठक में 20 अप्रैल के बाद हालात नियंत्रित रहने पर मिलने वाली छूट के साथ इस दौरान स्थिति के पहले जैसे रहने पर किए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई। सरकार ने छूट हासिल करने वाले इलाकों की पहचान शुरू कर दी है। इन इलाकों को दी जाने वाली छूट की सूची बन रही है। रविवार तक इसका रोडमैप बन जाएगा। गंभीर संक्रमित और सामान्य संक्रमित इलाकों के लिए अलग-अलग रोडमैप बनाया जा रहा है।

मंत्री समूह की पांचवीं बैठक

रक्षामंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह की पांचवीं बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्यमंत्री रामविलास पासवान, रेलमंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। जीओएम में सभी तरह की स्थितियों की तैयारी और राहत देने की संभावनाओं पर बात हुई है। लॉकडाउन के दौरान आने वाली सभी समस्याओं और इसे खत्म करने संबंधी सभी तरह के विकल्पों पर चर्चा हुई है।
- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed