फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another female student attempts self-immolation in Odisha, 5th case in 6 months

Odisha: ओडिशा में  एक और छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश, 6 महीनों में पांचवां मामला

Sat, 06 Dec 2025 10:48 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 10:48 PM IST
सार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक स्नातक छात्रा ने कथित रूप से खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसमें वह लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गई। पिछले छह महीनों में राज्य में इस तरह की यह पांचवीं घटना है

विज्ञापन
Another female student attempts self-immolation in Odisha, 5th case in 6 months
अपराध

विस्तार

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक और छात्रा द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, स्नातक की इस छात्रा ने कथित रूप से खुद को आग लगा ली, जिससे वह लगभग 90 प्रतिशत तक जल गई। यह राज्य में पिछले छह महीनों में इस तरह की पांचवीं घटना है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात लांजीबेर्ना क्षेत्र में हुई, जब छात्रा के परिजन सो रहे थे। दूसरी वर्ष की यह छात्रा पहले स्थानीय अस्पताल ले जाई गई और बाद में राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को अत्यंत गंभीर बताया है।
विज्ञापन


सुंदरगढ़ की पुलिस अधीक्षक अमृतपाल कौर ने बताया कि इस मामले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह व्यक्ति छात्रा को परेशान कर रहा था। पीड़िता की मां ने कहा कि घटना से पहले उनकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, हम रात में सो रहे थे और वह पढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी चीख सुनकर हम जागे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उसे धमकी भरा फोन आया था जिसके बाद उसने आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना ने राज्य में पिछले महीनों में हुई आत्मदाह संबंधी घटनाओं की कड़ी को और गंभीर बना दिया है। 
  • 14 जुलाई को बालासोर की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते आत्मदाह किया था और बाद में एम्स भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में प्रोफेसर और प्राचार्य सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
  • 19 जुलाई को पुरी जिले की एक नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगा ली थी और 2 अगस्त को एम्स दिल्ली में उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी भी कारण का पता लगा रही है। 
  • केंद्रपाड़ा जिले में 20 वर्ष की एक छात्रा ने 6 अगस्त को कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग के चलते आत्मदाह किया था। लड़की की मौत हो गई थी।
  • 11 अगस्त को बरगढ़ जिले में 13 साल की एक बच्ची का आत्मदाह के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed