फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Announcement of CM Mamata regarding Pegasus espionage case will constitute inquiry commission

पेगासस जासूसी कांड: ममता सरकार कराएगी मामले की जांच, आयोग का किया गठन

Mon, 26 Jul 2021 02:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 26 Jul 2021 02:15 PM IST
सार

पेगासस जासूसी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच आयोग का गठन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Announcement of CM Mamata regarding Pegasus espionage case will constitute inquiry commission
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेगासस स्पायवेयर के जरिये बड़ी हस्तियों की कथित जासूसी कांड में केंद्र सरकार का नाम सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले की जांच के लिए एक आयोग के गठन की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार (26 जुलाई) को मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में आयोग गठित करने का फैसला किया गया, जिसके सदस्य रिटायर्ड न्यायाधीश होंगे। सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें लगा था कि फोन हैक किए जाने की जांच के लिए केंद्र कोई जांच आयोग गठित करेगा या अदालत की निगरानी में जांच का आदेश दिया जाएगा,, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही... इसलिए हमने इस मामले की पड़ताल के लिए जांच आयोग गठित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जस्टिस भट्टाचार्य अध्यक्ष तो जस्टिस लोकुर सदस्य बनाए गए
दो सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य करेंगे। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मदन भीमराव लोकुर इसके दूसरे सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि पेगासस के जरिये जिन लोगों का निशाना बनाया गया है, उनमें पश्चिम बंगाल के लोगों के भी नाम सामने आए हैं। केंद्र सबकी जासूसी करने की कोशिश कर रहा है। आयोग अवैध रूप से फोन हैक करने के मामले की पूरी जानकारी का पता लगाएगा।


कथित जासूसी को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेगासस स्पायवेयर का इस्तेमाल नेताओं, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों की कथित जासूसी करने के लिए किया गया था, जिसके बाद देश और दुनिया भर में इसे लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed