गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के 15 पदाधिकारियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 15 पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। तीन पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रएपति पुलिस पदक से एवं 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए तीन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं :-
- डॉ. दिनेश चन्द्र डिमरी, आईजी मेडिकल
- स्वाम कार्तिक शर्मा, डीआईजी
- राजेश कुमार जोशी, सेकंड इन कमांड
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 12 अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:-
- अखिलेश सिंह रावत, डीआईजी
- निशिथ चन्द्र, डीआईजी
- डॉक्टर बहादुर सिंह, सीएमओ एसजी
- रतन सिंह सोनाल, सेकंड इन कमांड
- हरीश चन्द्र शर्मा, डिप्टी कमांडेंट
- कुलदीप सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट
- सी दुरई राज, सेक्शन ऑफिसर
- जीवन लाल, इंस्पेक्टर
- किशोरी लाल, इंस्पेक्टर
- ब्रिज मोहन यादव, इंस्पेक्टर
- सिबू प्रसाद भौमिक, इंस्पेक्टर
- रविंदर सिंह, एएसआई