फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare hunger strike from 14 February against the Maharashtra government over its decision to sell wine supermarkets and walk in stores

महाराष्ट्र: अन्ना हजारे 14 फरवरी से करेंगे अनशन, उद्धव सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार

Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सुपरमार्केट और वाक-इन स्टोर में शराब बेचने की अनुमति देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे नाराज हो गए हैं। उन्होंने भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Anna Hazare hunger strike from 14 February against the Maharashtra government over its decision to sell wine supermarkets and walk in stores
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुपरमार्केट और वाक-इन स्टोर में शराब बेचने की अनुमति देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे नाराज हो गए हैं। उन्होंने 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति वापस नहीं लेने के लिए बुधवार को अन्ना हजारे ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक स्मरण पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि मैंने यह पत्र उन्हें शराब नीति पर फिर से विचार करने के लिए लिखा है, अगर वे नहीं मानते हैं तो 14 फरवरी से  मैं अनशन पर बैठूंगा। अन्ना ने यह भी कहा कि मैंने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी पत्र लिखा है, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन


इससे पहले 3 फरवरी को भी सीएम को लिखा था पत्र: अन्ना हजारे
अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहला पत्र लिखकर तीन फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सीएम को फिर से याद दिलाने के लिए 'स्मरण पत्र' भेजना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


अन्ना बोले- इस फैसले से लोगों को शराब की लत लगेगी
इससे पहले अन्ना हजारे ने इस पॉलिसी को लेकर कहा था कि नशामुक्ति की दिशा में काम करना सरकार का कर्तव्य है लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सरकार वित्तीय लाभ के लिए फैसले ले रही है, जिसके कारण लोगों को शराब की लत लगेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले राज्य को किस दिशा में ले जाएंगे यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed