फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare angry after Shiv Sena criticism over announcement of refusal of fast

शिवसेना की आलोचना से भड़के अन्ना हजारे, कहा- 'ठाकरे सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार का जल्द करूंगा खुलासा'

Sun, 31 Jan 2021 05:02 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare angry after Shiv Sena criticism over announcement of refusal of fast
अन्ना हजारे - फोटो : Facebook/Anna Hazare

समाजसेवी अन्ना हजारे का अनशन पर फैसला बदलना शिवसेना को रास नहीं आया है। इसको लेकर शिवसेना ने अन्ना की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वहीं, शिवसेना के इस रवैये से आइना दिखाते हुए अन्ना ने कहा कि ठाकरे सरकार के मंत्रियों ने कितना भ्रष्टाचार किया और उसे सरकार का कितना समर्थन मिला। इसकी जानकारी हमारे पास है, जल्द खुलासा करेंगे।

विज्ञापन


अन्ना ने कहा, समाज और देश के सामने भाजपा, शिवसेना या कांग्रेस कोई मायने नहीं रखती। जब हमें लगा कि यह समाज के लिए घातक है तो हमने आंदोलन किया। यह कोई पहला आंदोलन नहीं था। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से उन्होंने छह बार आंदोलन किया।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय लिखने की वजह क्या है। अन्ना ने कहा कि ठाकरे सरकार के मंत्री किसके घर गए और क्या किया। उन मंत्रियों के भ्रष्टाचार का जल्द ही खुलासा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अन्ना ने कृषि कानूनों में सुधार व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की  मांग को लेकर 30 जनवरी से रालेगण सिद्धि में अनशन का एलान किया था। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक में किसानों से संबंधित 15 मांग मानने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आश्वासन मिलने के बाद अन्ना हजारे ने अनशन वापस लेने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed