फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anjali murder case Minister Parameshwara assures justice to family, says will transfer case to CID

Hubbali: हुबली के अंजलि हत्याकांड की जांच करेगी सीआईडी, कर्नाटक के गृहमंत्री ने परिवार को दिया न्याय का भरोसा

Mon, 20 May 2024 09:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 20 May 2024 09:28 PM IST
सार

Hubballi: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि हुबली के अंजलि हत्याकांड की जांच सीआईडी को सौंपी जाएगी। उन्होंने मृतका के परिवार को न्याय का भरोसा दिया है।  

विज्ञापन
Anjali murder case Minister Parameshwara assures justice to family, says will transfer case to CID
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में अंजलि अंबिगेरा की हत्या के मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जाएगी। राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि शादी का प्रस्ताव स्वीकार न करने पर अंजलि की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ने अंजलि के परिवार से की मुलाकात  
कैबिनेट मंत्री ने अंजलि के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की और कहा कि परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए यह मामला सीआईडी को सौंपा जाएगा।  बता दें कि 15 मई को अंजलि की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरीश सावंत को देवनागेरे से गिरफ्तार किया था। उधर अंजलि की दादी गंगामां अंबिगेरा का कहना है कि इस नृशंस हत्या के बाद मृतका की बहन यशोदा ने भी खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए। गृहमंत्री परमेश्वर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अंजलि को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद परिवार को मुआवजा और एक घर देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने अंजलि को दी थी यह धमकी
परिवार ने कहा कि आरोपी ने अंजलि यह धमकी दी थी कि उसका भी वही हाल होगा जो 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा नेहा हिरेमथ का हुआ था। बता दें 18 अप्रैल को हुबली में कॉलेज परिसर में एक पूर्व सहपाठी ने चाकू मारकर नेहा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि जैसे ही उन्हें नेहा की हत्या के बारे में पता चला तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जानकारी ली गयी है।
उधर नेहा के पिता निरंजन हीरेमथ ने कहा कि जल्द से जल्द जांच पूरी की जाए और आरोपी को फांसी दी जाए। निरंजन ने अंजलि की हत्या का भी हवाला देते हुए कहा कि लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। उन्होंने सरकार से सख्त रुख अपनाने की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाएं न हों। गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच पहले ही सीआईडी को सौंपी जा चुकी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


गृहमंत्री ने भाजपा के आरोपों का किया खंडन
हाल ही में भाजपा ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। इसके जवाब में गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा कि यह सच नहीं है। उन्होंने कहा ‘मैं इस बात से सहमत हूं कि हत्याएं हुईं हैं लेकिन भाजपा के समय में भी ऐसा हुआ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed