फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh- TDP likely to snap ties with BJP, two ministers may quit Modi cabinet

NDA से बाहर हो सकती है TDP, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे ये दो मंत्री

Wed, 07 Mar 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh- TDP likely to snap ties with BJP, two ministers may quit Modi cabinet
टीडीपी

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) बगावत पर उतारू हो गई है। सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि टीडीपी ने बीजेपी को इस मामले पर फैसले के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है और संसद के अंदर इस संबंध में बड़ा ऐलान करने को कहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी केंद्र सरकार से भी हट सकती है। सरकार में शामिल उसके 2 मंत्री भी इस्तीफा सौंप सकते हैं। 

विज्ञापन


मोदी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को टीडीपी के विधायकों और एमएलसी ने बैठक की थी। इस बैठक में पार्टी नेताओं ने मांग न मानने पर एनडीए गठबंधन से अलग होने की बात कही। इस बैठक में 125 विधायक और 34 एमएलसी शामिल हुए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिन में ही मोदी कैबिनेट में मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जे दिए जाने की मांग कर रही है। मंगलवार को टीडीपी नेताओं ने सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार 2019 में सत्ता में आती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी। राहुल ने कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता की भलाई के लिए मोदी सरकार को आंध्र प्रदेश राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed