{"_id":"5eea0f3a0a5f31166b64fcf2","slug":"andhra-pradesh-seven-dead-after-the-tractor-hit-by-a-lorry-at-krishna-district-injured-have-been-shifted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश : ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 10 की मौत, 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश : ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 10 की मौत, 10 घायल
Wed, 17 Jun 2020 07:12 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णा
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में वेदाद्रि के पास बुधवार को एक ट्रक्टर और लारी में भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैक्टर ट्रेलर में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के रहने वाले कुछ लोग वेदाद्रि स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे जब उनके वाहन और कोयले से लदी लारी में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लारी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों के बीच भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि ट्रेलर ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गया जिससे कम से कम दस लोग मारे गए। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन