{"_id":"5e464c088ebc3ee60236073e","slug":"andhra-pradesh-septuagenarian-beggar-donated-rs-8-lakh-to-temple-in-vijayawada","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 साल के भिखारी ने मंदिर में दान किए 8 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
73 साल के भिखारी ने मंदिर में दान किए 8 लाख रुपये
Fri, 14 Feb 2020 02:13 PM IST
Trainee Trainee
एएनआई, विजयवाड़ा
एएनआई, विजयवाड़ा
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
दान की जानकारी देते पुजारी
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर भिक्षा मांगने वाले 73 वर्षीय भिखारी यादि रेड्डी ने साईंबाबा मंदिर को 8 लाख रुपये दान किए हैं। यह रुपये उन्होंने सात वर्ष में बटोरे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लगभग चार दशकों तक रिक्शा चलाया। इसके बाद जब उनके घुटनों ने रिक्शा चलाने से जवाब दे दिया तो भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। यादि रेड्डी ने बताया कि मैंने 40 साल तक रिक्शा चलाया। सबसे पहले मैंने साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों को 1 लाख रुपये दिए। जब मेरी तबियत बिगड़ने लगी, तो मुझे रुपये की जरूरत महसूस नहीं हुई। इसलिए, मैंने मंदिर में और योगदान देने का फैसला किया।
विज्ञापन
रेड्डी ने कहा कि जब उन्होंने मंदिर में दान देना शुरू किया, तो उनकी आमदनी में इजाफा हुआ। मंदिर में रुपये दान करने के बाद लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया। कहा कि मेरी आय भी धीरे-धीरे बढ़ गई। आज तक मैंने 8 लाख रुपये दिए हैं। मैंने भगवान को शपथ दी कि मैं अपनी सारी कमाई सर्वशक्तिमान को दूंगा।
विज्ञापन
रेड्डी के इस दान की सराहना करते हुए, मंदिर अधिकारियों ने कहा कि इससे मंदिर के विकास में वास्तव में मदद मिली है। हम यादि रेड्डी की मदद से एक गोशाला बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने मंदिर को 8 लाख रुपये का दान दिया है। हम कभी भी किसी तरह का दान नहीं मांगते हैं लेकिन शहर के आसपास के लोग स्वयं दान करते हैं।