फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh politics Janasena party Pawan Kalyan supports TDP exits NDA

Andhra Pradesh: जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने किया एनडीए का साथ छोड़ने का एलान, टीडीपी का करेंगे समर्थन

Thu, 05 Oct 2023 10:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Oct 2023 10:50 AM IST
सार

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार से लड़ने के लिए अपनी पार्टी, एनडीए और टीडीपी को एक साथ खड़े होने का प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन अब उन्होंने एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh politics Janasena party Pawan Kalyan supports TDP exits NDA
Pawan Kalyan - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेता और नेता पवन कल्याण ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से बाहर निकलने और टीडीपी का समर्थन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को विकास के लिए जनसेना और टीडीपी की जरूरत है। 
विज्ञापन


जनसेना के प्रमुख ने कहा, 'टीडीपी एक मजबूत पार्टी है और आंध्र प्रदेश को सुशासन और विकास के लिए तेलुगु देशम पार्टी की जरूरत है। आज टीडीपी संघर्ष कर रही है, और हम उनके साथ है। इस स्थिति में टीडीपी को जनसैनिकों के युवाओं की जरूरत है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर टीडीपी और जनसेना हाथ मिला लें तो राज्य में वाईएसआरसीपी की सरकार डूब जाएगी।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


टीडीपी का समर्थन करेंगे पवन कल्याण
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद से पवन कल्यान आंध्र प्रदेश की वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की सरकार से खफा हैं। जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण 14 सितंबर को चंद्रबाबू नायडू से मिलने राजामुंडरी सेंट्रल जेल गए थे। इसके बाद उन्होंने 18 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एनडीए भी बैठक में भी हिस्सा लिए थे। इस बैठक में पवन कल्याण ने कहा था कि वह भाजपा का समर्थन करेंगे। उन्होंने बताया, 'पूरी बैठक बहुत अच्छी रही। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा किया गया। अपने पार्टी की तरफ से मैंने पीएम को वादा किया है कि हम उनके साथ खड़े हैं।' 

पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार से लड़ने के लिए अपनी पार्टी, एनडीए और टीडीपी को एक साथ खड़े होने का प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन अब उन्होंने एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। साल 2019 में हुए चुनाव में पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 5.6 फीसदी वोट शेयर के साथ केवल एक सीट जीती थी, जबकि टीडीपी ने 39.7 वोट शेयर के साथ 23 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी। वहीं वाईएसआरसीपी ने 50.6 वोट शेयर के साथ 151 सीटें हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed