Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh municipal election YSRCP agents beaten up and were not enter the booths

'हमारे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया': जगन मोहन रेड्डी का चुनावी गड़बड़ी का आरोप, धरने पर बैठे

Sun, 01 Nov 2026 03:43 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, विशाखापत्तनम
एएनआई, विशाखापत्तनम Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को पोलिंग बूथों में एंट्री नहीं दी गई। जगन मोहन रेड्डी ने इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। 

विज्ञापन
andhra pradesh municipal election YSRCP agents beaten up and were not enter the booths
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाईएसआरसीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को पोलिंग बूथ में घुसने नहीं दिया गया। जगन मोहन रेड्डी ने पुलिवेंदुला में रिटर्निंग ऑफिसर से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मुलाकात के बाद उन्होंने वाईएसआरसीपी के पोलिंग एजेंटों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


'पोलिंग एजेंटों को बूथों में घुसने नहीं दिया गया'
पूर्व सीएम ने कहा, 'ये सभी पोलिंग एजेंट हैं। इन पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों के अंदर बैठना चाहिए, लेकिन उन्हें बूथों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। टीडीपी के गुंडों ने मतदान केंद्रों और उनके आसपास के पूरे परिसर पर कब्जा कर लिया है। जब मतदान केंद्र पर विपक्षी पार्टी का कोई एजेंट ही मौजूद नहीं होगा, तो उम्मीदवारों की पहचान कौन करेगा? हमने रिटर्निंग ऑफिसर को सभी सबूत सौंप दिए हैं।'
विज्ञापन


जगन मोहन रेड्डी बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी 
जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'वाईएसआरसीपी के पोलिंग एजेंटों की पिटाई की गई है और उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश करने तक नहीं दिया गया। वोट डालने पहुंचे लोगों की यह हालत है और आप इसे लोकतंत्र कहते हैं! 80 मतदान केंद्रों में से किसी भी बूथ पर हमारे एजेंटों को बैठने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। यही स्थिति फिलहाल कई जिलों में बनी हुई है। एक तरफ आप लोगों को नामांकन दाखिल ही नहीं करने देते और दूसरी तरफ जो थोड़े-बहुत नामांकन दाखिल हुए हैं, उनके साथ चुनाव प्रक्रिया का मजाक बनाया जा रहा है। हम निश्चित रूप से इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी
आंध्र प्रदेश में 92 शहरी निकाय के चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। 13 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और 79 म्युनिसिपैलिटी और नगर पंचायतों के 11,378 पोलिंग सेंटर्स पर मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे खत्म होगी। मेयर, चेयरपर्सन और वार्ड लेवल के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 10,262 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 99.35 लाख वोटर करेंगे। 17 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चेयरपर्सन पदों के लिए चुनाव बिना किसी विरोध के हुए। आठ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चेयरपर्सन और वार्ड मेंबर दोनों बिना किसी विरोध के चुने गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed