{"_id":"634cc04b1c58c9108a39909a","slug":"andhra-pradesh-many-dogs-killed-by-poisoning-killer-said-i-was-ordered-to-do-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: जहर देकर मारे गए 18 कुत्ते, हत्यारा बोला- 'मुझे ऐसा करने का आदेश मिला था'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: जहर देकर मारे गए 18 कुत्ते, हत्यारा बोला- 'मुझे ऐसा करने का आदेश मिला था'
Mon, 17 Oct 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:25 AM IST
सार
पुलिस ने बताया, वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो।
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स
- फोटो : self
विस्तार
आंध्र प्रदेश के एलुरू जिले में एक साथ 18 कुत्तों की मौत से बवाल मच गया है। सामने आया है कि इन कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के वीरबाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था। जब इस आदेश के बारे में उससे पूछा गया तो बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो। उधर, एक साथ बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत के बाद डॉग लवर्स संगठनों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
तेलंगाना में हुई थी 100 कुत्तों की मौत
इसी तरह साल की शुरुआत में तेलंगाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां 100 आवारा कुत्तों की मौत हो गई थी। इनका शव एक गड्ढे में पड़ा मिला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन