फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh government files petition in Supreme court over capital Amaravati

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट पहुंची आंध्र सरकार, राजधानी अमरावती को लेकर याचिका दाखिल

Sat, 17 Sep 2022 10:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

आंध्र सरकार की ओर से कोर्ट में उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसके तहत अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh government files petition in Supreme court over capital Amaravati
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी अमरावती को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। आंध्र सरकार की ओर से कोर्ट में उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसके तहत अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी घोषित किया गया था। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी घोषित करने वाले हाईकोर्ट के तीन मार्च के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। तीन राजधानियों की अपनी योजना को पुनर्जीवित करने के उद्देश से राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार ने राज्य की तीन राजधानियां बनाने की योजना बनाई थी।अमरावती को विधायी, विशाखापत्तनम को कार्यकारी और कुरनूल को न्यायिक राजधानी बनाने की योजना है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील में तीन मुख्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील में कहा गया है कि  संविधान के संघीय ढांचे के तहत प्रत्येक राज्य को यह निर्धारित करने का एक अंतर्निहित अधिकार है कि उसे अपने कार्यों को कहां से करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह मानना है कि राज्य को अपनी राजधानी पर निर्णय लेने की शक्ति नहीं है, यह संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट का निर्णय शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन है क्योंकि यह विधायिका को इस मुद्दे को उठाने से रोकता है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने माना था कि राज्य विधायिका के पास राज्य की राजधानी पर कोई कानून बनाने की कोई शक्ति नहीं है और राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह वर्तमान राजधानी अमरावती से किसी भी कार्यालय को स्थानांतरित न करे।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दी थी सफाई
इससे पहले आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर खींचतान के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने साफ कर दिया था कि फिलहाल अमरावती ही इसकी राजधानी रहेगी। उन्होंने राज्यसभा को बताया था कि राज्य सरकार ने तीन शहरों को राजधानी बनाने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह भी बताया था कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच संपत्ति का बंटवारा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून के अनुरूप होगा। केंद्र सरकार इसमें समन्वय एजेंसी के रूप में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed