{"_id":"5ee377c5b22f155a2233b541","slug":"andhra-pradesh-covid-19-confirmed-in-employee-temple-closed-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि, दो दिन के लिए मंदिर बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि, दो दिन के लिए मंदिर बंद
Fri, 12 Jun 2020 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, तिरुपति
पीटीआई, तिरुपति
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक कर्मचारी की जांच में शुक्रवार को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद श्री गोविंद राज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि टीटीडी में कोविड-19 का यह पहला मामला है। तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का भी प्रबंधन संभालने वाले टीटीडी में करीब सात हजार स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं जिसके अलावा बाहर के 12,000 से अधिक लोगों की सेवा भी ली जाती है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद सोमवार को ही राज्य के मंदिर खोले गए थे। अधिकारी ने कहा कि मंदिर में दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारी टीटीडी के स्वास्थ्य विभाग के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन