फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: 98 cows and calves died in suspected case of food poisoning in cow shelter

गौशाला में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से 98 गायों और बछड़ों की मौत, अन्य का इलाज जारी

Sun, 11 Aug 2019 08:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 11 Aug 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: 98 cows and calves died in suspected case of food poisoning in cow shelter
सांकेतिक तस्वीर

आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में स्थित एक गौशाला में कथित खाद्य विषाक्तता की वजह से कम से कम 98 गायों और बछड़ों की मौत हो गई है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गायों और बछड़ों की मौत का कारण जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बीमार हुई कुछ अन्य गायों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


कृष्णा के जिलाधिकारी एम इम्तियाज और विजयवाड़ा की उपजिलाधिकारी मिशा सिंह ने कोट्टुरू-ताडेपल्ली गांव स्थित निजी गौशाला का दौरा किया और उसके संचालकों से बातचीत की। यह गौशाला संरक्षण संगठन के तहत चल रही है। जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला में उसकी क्षमता से अधिक गायें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से इस घटना की गंभीरता से विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। शक है कि शुक्रवार की आधी रात के बाद गायों को जो चारा दिया गया उसमें कोई रासायनिक पदार्थ था। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम पोस्टमार्टम के बाद सटीक वजह तय कर पायेंगे। हम विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच कर रहे हैं।’ गौशाला में करीब 1400 गायें और बछड़े हैं जिन्हें विभिन्न स्थानों से मुक्त कराकर यहां शरण दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed