फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anarock Report Despite increase in prices record 4.77 lakh houses were sold this year highest sales in 2023

Anarock Report: कीमतों में वृद्धि के बावजूद इस साल रिकॉर्ड 4.77 लाख बिके मकान, 2023 में सबसे अधिक हुई बिक्री

Fri, 29 Dec 2023 05:57 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 05:57 AM IST
सार

एनारॉक के मुताबिक, 2023 में अब तक किसी भी कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। वैश्विक प्रतिकूलताओं, संपत्ति की बढ़ती कीमतों और पिछले डेढ़ साल से ब्याज दरों में 2.50 फीसदी की वृदि्ध के बावजूद 2023 घरेलू आवासीय क्षेत्र के लिए बेहतरीन साल रहा।

विज्ञापन
Anarock Report Despite increase in prices record 4.77 lakh houses were sold this year highest sales in 2023
एनारॉक रिपोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्याज दरों में वृदि्ध और कीमतों में 15 फीसदी तेजी के बाद भी इस साल सात प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड 4.77 लाख मकान बिके हैं। यह एक साल पहले के 3.65 लाख मकानों की तुलना में 31 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले 2014 में रिकॉर्ड 3.43 लाख मकान बिके थे।

विज्ञापन


एनारॉक के मुताबिक, 2023 में अब तक किसी भी कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। वैश्विक प्रतिकूलताओं, संपत्ति की बढ़ती कीमतों और पिछले डेढ़ साल से ब्याज दरों में 2.50 फीसदी की वृदि्ध के बावजूद 2023 घरेलू आवासीय क्षेत्र के लिए बेहतरीन साल रहा। कच्चे माल की लागत में वृद्धि और मजबूत मांग के कारण इन सात शहरों में आवासीय कीमत 10 से 24 फीसदी तक बढ़ीं जो औसत 15 फीसदी रही।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ 3 फीसदी वृद्धि
मुंबई महानगर क्षेत्र में मकानों की बिक्री सबसे अधिक 40 फीसदी बढ़कर 1,53,870 इकाई पहुंच गई। दूसरे नंबर पर पुणे में बिक्री 52 फीसदी बढ़कर 86,680 इकाई पर पहुंच गई। चेन्नई में बिक्री में 34 फीसदी, हैदराबाद में 30 फीसदी, बंगलूरू में 29 फीसदी व कोलकाता में 9 फीसदी की तेजी रही। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मकानों की बिक्री सिर्फ तीन फीसदी बढ़कर 65,625 इकाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed