फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anand mahindra wants recruit these birds for corporate strategy departments

Anand Mahindra: अब एक चिड़िया पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, उसे नौकरी देना चाहते हैं, जानिए इसकी खास बात

Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
सार

इस चिड़िया का नाम Cape Penduline Tit या Southern Penduline Tit है। यह पक्षी Remizidae फैमिली की है। इसका वैज्ञानिक नाम Anthoscopus Minutus है। इसका प्राकृतिक आवास ड्राइ सवाना, सबट्रॉपिकल, ट्रॉपिकल ड्राई स्रबलैंड और भूमध्यसागर की तरह की वनस्पति है। 

विज्ञापन
anand mahindra wants recruit these birds for corporate strategy departments
Southern Penduline Tit - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। अपने ट्विटर हैंडल से कभी वो प्रेरणादायी और अनोखे वीडियो शेयर करते  हैं तो कभी जरूरतमदं को मदद का ऐलान कर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने एक चिड़िया को अपनी कंपनी में नौकरी देने की बात कही है। यह चिड़िया अपने चूजों को सांप जैसे शिकारियों से बचाने के लिए अपने घोसले नकली रास्ता बनाती है। शिकारी इसे ही असली रास्ता समझ लेते हैं और धोखा खा जाते हैं। चिड़िया की इसी अदा पर आनंद महिंद्रा फिदा हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-'प्रकृति सच में लाजवाब है। मुझे लगता है कि इस चिड़िया को अपने कॉरपोरेट रिस्क और कॉरपोरेट स्ट्रैटजी डिपार्टमेंट्स में रिक्रूट करना चाहिए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इशारा ऐसे लोगों की भर्ती करने से है जो इस चिड़िया जैसी रणनीति बनाकर कंपनी को जोखिम से बचा सके। उन्होंने अपने ट्वीट में चिड़िया की तस्वीर भी साझा की है। चिड़िया अफ्रीका के अंगोला, बोत्सवाना, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बावे में पाई जाती है। 


इस चिड़िया का नाम Cape Penduline Tit या Southern Penduline Tit है। यह पक्षी Remizidae फैमिली की है। इसका वैज्ञानिक नाम Anthoscopus Minutus है।  

इसका प्राकृतिक आवास ड्राइ सवाना, सबट्रॉपिकल, ट्रॉपिकल ड्राई स्रबलैंड और भूमध्यसागर की तरह की वनस्पति है। इसका घोंसला 15 सेंटीमीटर ऊंचा, 9 सेंटीमीटर गहरा और इतना ही चोड़ा होता है। चिड़िया इस घोसले को बनाने के लिए कॉटन वूल जैसी मुलायम सामग्री का इस्तेमाल करती है और यह दक्षिण अफ्रीका सबसे छोटी पक्षियों में से एक है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed