{"_id":"5d6fd5fa8ebc3e93b95218c8","slug":"an-nia-constable-arrested-for-stealing-fake-indian-currency-notes-nia-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए कांस्टेबल ने हाई सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये के नकली नोट, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए कांस्टेबल ने हाई सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम से उड़ाए डेढ़ करोड़ रुपये के नकली नोट, गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2019 09:15 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के ऑफिस से एक एनआईए के कांस्टेबल को डेढ़ करोड़ के जाली नोट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एनआईए की टीम ने गुरुग्राम में छापा मारकर भारतीय मुद्रा के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन
छापे से मिले इन नोटों को एनआईए कार्यालय में हाई सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम में रखा गया था। एनआईए कांस्टेबल ने स्ट्रांग रूम में रखे इन नोटों को चुरा लिया। चोरी के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने उन नोटों को असली समझकर चोरी की थी।
विज्ञापन
#Correction Sources: An National Investigation Agency(NIA) constable has been arrested after he was caught stealing fake Indian currency notes approximately
विज्ञापन विज्ञापन
worth Rs 1.5 crores which were recovered from a Gurugram raid earlier.The money was kept in the strong room in NIA office https://t.co/V4qvw8jTmS pic.twitter.com/BIgbY0CbqS — ANI (@ANI) September 4, 2019
चोरी की जानकारी मिलने पर एनआईए ने मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। खबर है कि इस घटना में कांस्टेबल के साथ पैंट्री स्टाफ का भी सदस्य जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर एनआईए द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
एनआईए को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उसी के ही एक एक कांस्टेबल और पैंट्री स्टाफ के सदस्य ने डेढ़ करोड़ रुपये चुराए थे।