फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amravati Municipal Corporation elections Row BJP Candidate Accused Navneet Rana Write to CM Fadnavis

Amravati: अमरावती में भाजपा की हार से नवनीत राणा का क्या है कनेक्शन? पार्टी उम्मीदवारों ने लगाए ये आरोप

Sun, 18 Jan 2026 01:51 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 01:51 PM IST
सार

अमरावती नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के कई उम्मीदवारों ने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पूर्व सांसद नवनीत राणा पर चुनावी नुकसान का आरोप लगाया है। आरोप है कि राणा ने भाजपा के बजाय अपने पति की पार्टी का प्रचार किया।

विज्ञापन
Amravati Municipal Corporation elections Row BJP Candidate Accused Navneet Rana Write to CM Fadnavis
नवनीत राणा - फोटो : ANI

विस्तार

अमरावती नगर निगम चुनाव में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। यहां चुनाव लड़ने वाले 22 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। इन नेताओं ने पूर्व सांसद नवनीत राणा को पार्टी से तुरंत बाहर निकालने की मांग की है। शिकायत करने वालों में 20 हारे हुए और दो जीते हुए उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवारों ने लगाया आरोप
उम्मीदवारों का आरोप है कि नवनीत राणा ने चुनाव में भाजपा के खिलाफ काम किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को डमी बताया और अपने पति रवि राणा की 'युवा स्वाभिमान पार्टी' के उम्मीदवारों को असली भाजपा उम्मीदवार बताकर उनका प्रचार किया। बता दें कि चुनाव से पहले भाजपा और रवि राणा की पार्टी का गठबंधन टूट गया था। हालांकि, एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा था कि नवनीत राणा पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करती रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: जीत के अगले दिन ही महायुति सरकार ने लगाई फैसलों की झड़ी, कैबिनेट ने इन परियोजनाओं को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को हुआ भारी नुकसान
पत्र में नेताओं ने लिखा है कि उनकी हार जनता या विपक्ष की वजह से नहीं, बल्कि नवनीत राणा की वजह से हुई है। 15 जनवरी को हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा को भारी नुकसान हुआ है। 87 सीटों वाले निगम में भाजपा 45 सीटों से घटकर 25 पर आ गई है। वहीं, युवा स्वाभिमान पार्टी और कांग्रेस को 15-15 सीटें मिलीं, एआईएमआईएम को 12, एनसीपी को 11, शिवसेना और बीएसपी को तीन-तीन, शिवसेना (यूबीटी) को दो और वंचित बहुजन अघाड़ी को एक सीट मिली।

उम्मीदवारों ने दी चेतावनी
नाराज उम्मीदवारों ने सीएम से कहा है कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज से जुड़े हुए हैं। लेकिन नवनीत राणा ने खुलेआम पार्टी को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राणा को पार्टी से नहीं निकाला गया, तो वे भविष्य में अमरावती शहर में पार्टी की मौजूदगी को खत्म कर देंगी। फिलहाल इस पर नवनीत राणा ने कोई जवाब नहीं दिया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed