फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah won lok sabha election from Gujarat Gandhinagar seat 

गांधीनगर सीट पर अमित शाह ने तोड़ा आडवाणी का रिकॉर्ड, बंपर वोट से जीत

Thu, 23 May 2019 10:02 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 May 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah won lok sabha election from Gujarat Gandhinagar seat 
देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। अमित शाह 5 लाख 54 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था। चावड़ा चुनाव हार गए हैं। शाह गांधीनगर सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि, इस सीट पर पहले से ही अमित शाह की जीत तय मानी जा रही थी, क्योंकि गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है।

विज्ञापन



साल 2014 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव जीता था। 2019 में पार्टी ने यहां से अमित शाह को मैदान में उतारा। गांधीनगर सीट पर लाल कृष्ण आडवाणी का कई दशकों तक एकक्षत्र राज रहा। वह यहां से 1998 से लेकर 2014 तक हर चुनाव जीते। गांधीनगर सीट से 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर उत्तर, घाटलोडिया, साबरमती, कलोल, वेजलपुर, साणंद, नारणपुरा विधानसभा सीट आती हैं। 
विज्ञापन


1967 में हुआ था गांधीनगर सीट पर पहला आम चुनाव
गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट पर सबसे पहला चुनाव 1967 में हुआ था। तब यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। चुनाव कांग्रेस के टिकट पर एसएम सोलंकी ने जीता था। 1971 का चुनाव भी सोलंकी ने ही जीता। 1980 और 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर फिर से परचम लहराया। इसके बाद यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में आ गई और तब से यहां से लगातार भाजपा ही चुनाव जीत रही है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से पहला चुनाव शंकर वाघेला ने जीता और इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी इस सीट के बेताज बादशाह रहे। हालांकि, बीच में 1991 में इस सीट ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी संसद पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed