{"_id":"5cf7d16bbdec22073d79b0ae","slug":"amit-shah-went-to-home-ministry-even-on-holiday-of-eid-did-meeting-on-naxalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन मोड में शाह, ईद की छुट्टी के दिन भी पहुंचे गृह मंत्रालय, नक्सलवाद पर की लंबी बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन मोड में शाह, ईद की छुट्टी के दिन भी पहुंचे गृह मंत्रालय, नक्सलवाद पर की लंबी बैठक
Wed, 05 Jun 2019 07:57 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 05 Jun 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे और कई बैठकें कीं। गृह सचिव राजीव गौबा और नक्सल मैनेजमेंट विभाग के संयुक्त सचिव के साथ करीब एक घंटे चली बैठक में नक्सलवाद के ताजा हालात पर प्रजेंटेशन दिया गया। कश्मीर में जारी आतंकवाद के बाद नक्सलवाद को ही आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी समस्या माना जा रहा है। शाह ने अधिकारियों के साथ इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
शाह का बतौर गृह मंत्री बुधवार को पांचवां दिन था। इससे पहले चार दिन में वह कश्मीर समस्या पर तीन अहम बैठक कर चुके हैं। एक जून को पदभार संभालते ही शाह ने मंत्रालय से जुड़े 22 विभागों के संयुक्त सचिव से अगले तीन महीने के कामकाज की योजना का ब्योरा लिया था। इसके अगले दिन उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ व आईबी प्रमुखों तथा गृह सचिव के साथ कश्मीर और आंतरिक सुरक्षा पर लंबी बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ वहां के प्रशासनिक हालात की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मलिक ने अपनी तीन पेज की गोपनीय रिपोर्ट शाह को सौंपी है। इसके बाद गृह मंत्री ने अर्ध सैनिक बलों के महानिदेशकों के साथ अलग-अलग मुलाकात की। 4 जून को शाह ने एक बार फिर कश्मीर पर बैठक कर अमरनाथ यात्रा समेत कई अहम राजनीतिक और सामरिक मुद्दों पर चर्चा की। इतना ही नहीं शाह ने ईरान तेल संकट के मद्देनजर कच्चे तेल और उसकी बढ़ती कीमतों से उपजी समस्या पर कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शिरकत की थी।
विज्ञापन