{"_id":"5b9b7dbe867a557f53454b74","slug":"amit-shah-took-blessings-of-ganapati-bappa-among-electoral-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारियों के बीच अमित शाह ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी तैयारियों के बीच अमित शाह ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मुंबई में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की पूजा की। मुंबई में गुरुवार को गणेश चतुर्थी से 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हुआ है। शाह और उनकी पत्नी दोपहर बाद मुंबई पहुंचे। हवाईअड्डे पर शहर के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
#Maharashtra: BJP President Amit Shah offers prayers to Lord Ganesha at Sarvajanik Ganeshotsav Mandal, Lalbaug & Siddhivinayak Temple during #GaneshChaturthi celebrations in Mumbai. pic.twitter.com/uIwliJoS24
— ANI (@ANI) September 14, 2018विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष शेलार की अध्यक्षता वाले बांद्रा स्थित गणपति मंडल गये और बप्पा की पूजा की। मंडल की साज सज्जा इस वर्ष गोवा के महाल्सा देवी मंदिर की भांति की गयी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बांद्रा में ही रहने वाले सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलना शाह के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।
विज्ञापन
शाह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा गणेश मंडल भी गये। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक है। गणेश मंडलों और मंदिरों में दर्शन के दौरान शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। इनपुट: भाषा