फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says those Raising Anti India Slogans Will Be Jailed under BJP government 

भाजपा शासन में भारत विरोधी नारे लगाने वालों को होगी जेल : शाह

Sat, 29 Sep 2018 03:51 AM IST
एजेंसी, भाषा
एजेंसी, भाषा Updated Sat, 29 Sep 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
Amit shah says those Raising Anti India Slogans Will Be Jailed under BJP government 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत विरोधी नारे लगाने वाले उनकी पार्टी की सरकार के तहत खुद को सलाखों के पीछे पायेंगे। शाह ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने पर कांग्रेस एवं आप की आलोचना की।

विज्ञापन


माओवादियों के साथ कथित संबंध को लेकर भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हालिया गिरफ्तारी का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि ऐसे तत्व ‘देश को तोड़ना’ चाहते हैं। यहां नारायणा में पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार ने हाल में उन लोगों को पकड़ा जो जातियों में जहर फैला रहे थे, हत्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के इरादे से उन पर हमले की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस, ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), अरविंद केजरीवाल (आप के नेता), चंद्रबाबू नायडू (तेदेपा प्रमुख) इन सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और मानवाधिकार एवं अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देकर उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाये।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, ‘‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या नक्सलियों और माओवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।’’  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष सारे सबूत और तथ्य रखे। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा कि कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा जाना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने नक्सलियों से कथित संबंध के लिये भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी और कहा, ‘‘यह असहमति के स्वर या राजनैतिक विचारधारा में भिन्नता की वजह से गिरफ्तारी का मामला नहीं है।’’ 


भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाये जाते हैं और जब ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो कांग्रेस और केजरीवाल को ‘‘दर्द’’ होता है। शाह ने यह भी कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि ‘हर’ अवैध प्रवासियों की पहचान की जायेगी और 2019 के संसदीय चुनाव के बाद उन्हें देश से बाहर निकाला जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed