फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says NCB has confiscated 82.53 kg high grade cocaine worth Rs 900 crore in Delhi

Delhi: दिल्ली में 900 करोड़ की कोकीन जब्त, शाह बोले- तस्करों पर जारी रहेगी कठोर कार्रवाई

Fri, 15 Nov 2024 10:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 10:02 PM IST
सार

Cocaine size in Delhi: गुजरात में पकड़े गए नशीले पदार्थ का हवाला देते हुए अमित शाह ने कहा, अवैध ड्रग्स के खिलाफ एक ही दिन में लगातार दो बड़ी कामयाबी मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत बनाने के अटूट संकल्प को दर्शाती हैं।

विज्ञापन
Amit Shah says NCB has confiscated 82.53 kg high grade cocaine worth Rs 900 crore in Delhi
अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में करीब 900 करोड़ रुपये की 80 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सरकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


गुजरात में पकड़े गए नशीले पदार्थ का हवाला देते हुए अमित शाह ने कहा, अवैध ड्रग्स के खिलाफ एक ही दिन में लगातार दो बड़ी कामयाबी मोदी सरकार के नशा मुक्त भारत बनाने के अटूट संकल्प को दर्शाती हैं। एनसीबी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी का कोकीन जब्त किया।
विज्ञापन


विदेश भेजा जाना था कोकिन
एनसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, जांच से पता चला है कि ड्रग सिंडिकेट को विदेश में बैठे लोगों के एक समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। जब्त किए गए ड्रग्स की कुछ मात्रा को कूरियर/छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। इस मामले में शामिल लोग मुख्य रूप से 'हवाला ऑपरेटर' हैं और एक-दूसरे के लिए नहीं जानते हैं, जो ड्रग डीलिंग पर दिन-प्रतिदिन की बातचीत के लिए छद्म नामों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र तट के निकट 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त
इससे पहले मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को गुजरात के पोरबंदर के करीब भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 700 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। एनसीबी) के अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ ‘मेथामफेटामाइन’ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,500-3,500 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

एनसीबी ने एक बयान में कहा कि मादक पदार्थ लेकर भारतीय जल क्षेत्र में घुस रहे गैर-पंजीकृत जहाज को रोकने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर 'सागर मंथन- 4' नाम से एक अभियान शुरू किया गया था। एनसीबी ने कहा, भारतीय जल क्षेत्र में लगभग 700 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस अभियान के दौरान, आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने खुद के ईरानी होने का दावा किया है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अभियान विभिन्न एजेंसियों के बीच सहज समन्वय का एक शानदार उदाहरण है। अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कदम उठाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 700 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed