{"_id":"5b4998b74f1c1bc6508b46fd","slug":"amit-shah-says-construction-of-ram-temple-will-be-started-before-2019-elections-bjp-refuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कहाः राम मंदिर निर्माण मामला अदालत में है विचाराधीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कहाः राम मंदिर निर्माण मामला अदालत में है विचाराधीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने एक समाचार एजेंसी की उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई बयान दिया था। पार्टी का कहना है कि अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। तेलंगाना भाजपा के नेता एनआर राव ने कहा कि मंदिर निर्माण पर अदालत जो फैसला सुनाएगी वही मान्य होगा।
गौरतलब है कि भाजपा के कई नेता समय-समय पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर बयान देते रहे हैं, लेकिन अब तक पार्टी की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा था कि भाजपा अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो वो रसातल में चली जाएगी। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के नाम ही पूरे राज्य में घूम-घूमकर वोट मांगा था और उसी का असर था कि वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत पाए।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भी मंदिर निर्माण पर अपना अलग रुख बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से एक अलग संगठन बना लिया है।

Yesterday he said, BJP is committed to Ram temple&now matter is sub judice. Personally, he wants it to be made & hopefully process may begin before 2019 polls because of circumstances relating to courts&other aspects: NR. Rao, BJP on Amit Shah's meeting with Telangana BJP leaders pic.twitter.com/2nhmdM6STk
— ANI (@ANI) July 14, 2018