{"_id":"5a2d97604f1c1bb34a8b5629","slug":"amit-shah-says-congress-of-muslim-appeasement-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह बोले- फिर ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ पर आई कांग्रेस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह बोले- फिर ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ पर आई कांग्रेस
एजेंसी / अहमदाबाद
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस एक बार फिर ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ पर आ गई है। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले कांग्रेस ने जाति की राजनीति कर रही थी। लेकिन पहले चरण की वोटिंग से दो-तीन दिन पहले जब उन्हें अपनी हार दिखाई देने लगी तो कांग्रेस ने फिर से ‘मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति’ में वापस चली गई।
अब सच्चाई सबके सामने आ गई है कि मणिशंकर अय्यर के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने विदेश मंत्रालय को बिना जानकारी दिए ही पाकिस्तानी उच्चायुक्त के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की थी। मैं इस तरह की बैठक की वजह नहीं समझ पा रहा हूं। इस बैठक के एक दिन बाद ही अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। मुझे अश्चर्य है कि इसके जरिए कांग्रेस क्या संदेश दे रही थी।
पढ़ें- राहुल को घेरने के लिए बीजेपी खंगाल रही उनके गुजरात विरोधी भाषणों की सीडी
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह ने एक चैनल से कहा है कि पीएम मोदी को 2002 के दंगों के लिए जामा मस्जिद जाकर माफी मांगनी चाहिए। पूरा देश जानता है कि 2002 के दंगों में कांग्रेस से प्रेरित एनजीओ ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जितने भी फर्जी आरोप लगाए थे, सभी को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए 2002 का दंगा मामला 2017 में उठाया जा रहा है।