फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul is being exposed to surround his anti-Gujarat CDs

राहुल को घेरने के लिए बीजेपी खंगाल रही उनके गुजरात विरोधी भाषणों की सीडी

Mon, 23 Oct 2017 07:07 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rahul is being exposed to surround his anti-Gujarat CDs
राहुल गांधी - फोटो : FILE PHOTO
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के संभावित महागठबंधन का जवाब गुजराती अस्मिता से देगी। पार्टी की रणनीति चुनाव प्रचार को गुजराती अस्मिता बनाम गुजरात विरोध का रूप देने की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने हाल के कुछ महीनों में अलग-अलग आंदोलनों के जरिए विभिन्न वर्गों का हीरो बन कर उभरे अल्पेश ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल के करीबियों को साध कर इनके संगठन को कमजोर करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


दरअसल भाजपा चाहती थी कि कांग्रेस समेत हाल के वर्षों में विभिन्न वर्गों के लिए आंदोलन चला कर चर्चा में आए तीनों युवा नेता, कांग्रेस छोड़ कर जन विकल्प पार्टी बनाने वाले शंकर सिंह वाघेला और आप अलग-अलग चुनाव लड़े। इससे मुकाबला बहुकोणीय होने के कारण उसे सीधा सियासी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर शनिवार को ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर का कांग्रेस से हाथ मिलने, हार्दिक का कांग्रेस को सशर्त समर्थन देने और जिग्नेश और कांग्रेस के बीच गंभीर बातचीत जारी रहने के कारण भाजपा की चुनौती बढ़ी है। चिंता की एक वजह यह भी है कि अगर कांग्रेस का सबको साध लाने का प्रयोग सफल रहा तो वाघेला और आप की स्थिति कमजोर हो जाएगी।

बदली राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी ने पूरी लड़ाई को गुजराती अस्मिता बनान गुजरात विरोध पर केंद्रित करने की रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत पार्टी राज्य से प्रधानमंत्री बनने से गुजरात की प्रतिष्ठा बढ़ने, इस कारण राज्य में विकास का अवसर बढ़ने, गुजरातियों का महाराष्ट्र में व्यवसाय करना आसान होने जैसे मुद्दे को सबसे ज्यादा प्रचारित करेगी। 

इसके अलावा पार्टी कांग्रेस उपाध्यक्ष के उन भाषणों की सीडी खंगाल रही है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पर पूरे देश के बदले सारा ध्यान गुजरात पर केंद्रित करने और गुजरात को विशेष महत्व देने के आरोप लगाए हैं। इसके जरिए पार्टी की योजना राहुल को गुजरात विरोधी के रूप में प्रचारित करने की है।

 

गुजरात क्यों है अहम

Rahul is being exposed to surround his anti-Gujarat CDs
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : pmo
गुजरात भाजपा और प्रधानमंत्री दोनों के लिए बेहद अहम है। पीएम मोदी विकास के गुजरात मॉडल का प्रचार प्रसार कर ही वर्ष 2014 का चुनाव मैदान फतह कर पाए थे। यह पीएम के अलावा भाजपा अध्यक्ष का भी गृह राज्य है, जहां पार्टी बीते दो दशक से भी अधिक समय से सत्ता पर काबिज है। ऐसे में अगर पार्टी इसी राज्य में हार गई या उसका प्रभाव पहले की तुलना में बेहद कम दिखा तो पार्टी के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। 

यही कारण है कि इस चुनाव के लिए खुद प्रधानमंत्री ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। महज 22 दिन में गुजरात की तीसरी यात्रा, जीएसटी के प्रावधानों में कई अहम बदलाव कराने और सभी वरिष्ठ नेताओं को इस सियासी जंग में झोंकना इसी ओर संकेत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed