फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said Doubling income of farmers is the first priority of Modi government

किसानों की आय दोगुनी करना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता: अमित शाह 

Mon, 18 Jan 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah said Doubling income of farmers is the first priority of Modi government
अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्र की किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्धताओं को बताते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, किसानों की आय दोगुनी करना ही मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, अन्नदाता की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से ही हम तीनों नए कृषि कानून लेकर आए हैं।  

विज्ञापन


अन्नदाता के हितों को ध्यान में रखकर ही बनाए गए तीनों नए कृषि कानून
केरकालमाटी गांव में एक आयोजन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है किसानों के हित में कई कदम उठाए हैं। कृषि क्षेत्र के बजट को बढ़ाया गया है और तमाम फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कर्नाटक में शामिल हुए मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता वाले एमआरएन समूह की किसान प्रेरित परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए शाह ने केंद्र सरकार की किसान कल्याण की परियोजनाओं और पहलों के बारे में बताया। शाह ने कहा, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी किसान कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना 
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के खातों में छह हजार रुपये हर साल जमा करना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी पहल यूपीए ने इस लिए नहीं की क्योंकि उनकी नीयत साफ नहीं थी। मोदी सरकार किसानों के लिए समर्पित है इसलिए तीनों नए कृषि कानून लाई। इनसे किसानों की आय दोगुनी होगी और अन्नदाता की हालत सुधरेगी। शाह ने साथ ही कहा कि वर्षों से लंबित अनुच्छेद 370 के मुद्दे का हल भी मोदी सरकार ने किया। किसी अन्य सरकार में इसे करने की ताकत और नीयत नहीं थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed