फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah on caa said will never taken back never compromise target mamata banerjee

CAA: 'सीएए कभी वापस नहीं होगा..', इंटरव्यू में बोले अमित शाह - हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे

Thu, 14 Mar 2024 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Mar 2024 09:48 AM IST
सार

गृह मंत्री ने कहा कि 'नागरिकता संशोधन कानून का कोई भी प्रावधान संविधान का उल्लंघन नहीं करता है। संविधान का अनुच्छेद 11 संसद को नागरिकता से संबंधित नियम बनाने की सारी ताकत देता है।'

विज्ञापन
Amit shah on caa said will never taken back never compromise target mamata banerjee
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि सीएए कानून कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है और हम इस पर कभी भी समझौता नहीं करेंगे।' शाह ने कहा कि सीएए मोदी सरकार द्वारा लाया गया है और इसे वापस लेना असंभव है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


'जल्द बंगाल में भी भाजपा की सरकार होगी'
सीएए नोटिफिकेशन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'वह दिन दूर नहीं है, जब बंगाल में भाजपा की सरकार होगी और तब हम घुसपैठ रोकेंगे। अगर आप (ममता बनर्जी) राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति करेंगे और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते घुसपैठ को बढ़ावा देंगे और शरणार्थियों के भारतीय नागरिकता लेने का विरोध करेंगे तो फिर लोग आपके साथ नहीं रहेंगे। ममता बनर्जी एक शरणार्थी और घुसपैठिए के बीच का अंतर नहीं समझती हैं।'
विज्ञापन


'सीएए का कोई प्रावधान संविधान के खिलाफ नहीं'
गृह मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का कोई भी प्रावधान संविधान का उल्लंघन नहीं करता है। 'संविधान का अनुच्छेद 11 संसद को नागरिकता से संबंधित नियम बनाने की सारी ताकत देता है। मुझे लगता है कि चुनाव के बाद सभी इस मामले में सहयोग करेंगे और वे सिर्फ अभी अफवाह फैला रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




कानून की टाइमिंग पर उठ रहे सवालों का शाह ने दिया जवाब
केंद्र सरकार ने इस हफ्ते ही सीएए कानून का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कानून को दिसंबर 2019 में संसद से पारित किया गया था। उस दौरान सीएए कानून को लेकर काफी हंगामा हुआ और देश की राजधानी दिल्ली में इसे लेकर दंगा भी हुआ। हालांकि सरकार ने कड़े विरोध के बावजूद कानून वापस लेने से इनकार कर दिया था और अब उसे लागू कर दिया गया है। विपक्ष सीएए लागू करने के समय पर सवाल उठा रहा है और आरोप लगा रहा है कि भाजपा सरकार ने चुनाव में फायदा लेने के लिए आम चुनाव के एलान से कुछ दिनों पहले ही सीएए लागू करने का फैसला किया है। विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि 'सभी विपक्षी पार्टियां असदुद्दीन ओवैसी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी आदि सभी इस पर राजनीति कर रहे हैं। इसकी टाइमिंग पर कोई सवाल नहीं है। भाजपा ने 2019 के अपने घोषणा पत्र ही इसका एलान किया था और अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात कही थी। देश के लोग जानते हैं कि सीएए इस देश का कानून है और मैंने भी 41 बार कहा है कि चुनाव से पहले देश में सीएए लागू होगा।' 

नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए लोगों को नागरिकता देता है। इस कानून के तहत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। मुस्लिम वर्ग को इससे बाहर रखा गया है और इसी वजह से इस कानून का विरोध हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed