फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah meetings Today on Leh-Ladakh at 3 pm and Jammu Kashmir at 4pm respectively

Amit Shah: लेह-लद्दाख और कश्मीर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने आज बुलाई बैठक, IB-रॉ चीफ भी होंगे शामिल

Wed, 28 Dec 2022 12:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

लेह-लद्दाख और जम्मू- कश्मीर की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शाम तीन बजे एक अहम बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Amit Shah meetings Today on Leh-Ladakh at 3 pm and Jammu Kashmir at 4pm respectively
अमित शाह की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

लेह-लद्दाख और जम्मू- कश्मीर की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शाम क्रमशः तीन और चार बजे एक अहम बैठक बुलाई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। इस बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा खुफिया एजेंसी IB और रॉ के प्रमुख भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू के सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद यह अहम बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
अमित शाह की इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों, ड्रोन गतिविधि, टारगेट किलिंग और कश्मीरी पंडितों पर हमलों के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती हैं। बता दें कि जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और हथियार भी मिले हैं। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौजूद हैं। अभी संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed