फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah in Silvassa said whatever Rahul Gandhi says it has been used by pakistan parliament

पाकिस्तान की संसद में होता है राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल, शर्म करें कांग्रेसी: अमित शाह

Sun, 01 Sep 2019 02:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलवासा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 01 Sep 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Silvassa said whatever Rahul Gandhi says it has been used by pakistan parliament
अमित शाह - फोटो : Twitter

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली के सिलवासा में बहुत सी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिलवासा में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि आज यहां एक के बाद एक करके करोड़ों रुपये के कार्यों के लोकार्पण हुए हैं। ये सभी काम इस संघ प्रदेश को विकास मार्ग में आगे ले जाएंगे। कई वर्षों से यहां के लोग विकास की राह देख रहे थे, लेकिन विकास यहां तब हुआ जब श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। वर्षों तक यहां के लोगों की अनदेखी होती रही। 2014 के बाद से यहां के सर्वांगीण विकास की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले संसद सत्र में मोदी जी ने ऐतिहासिक फैसला लिया। अनुच्छेद 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था। मोदी जी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था। 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। आज राहुल गांधी जो भी बयान देते है उसका उपयोग पाकिस्तान की संसद में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 को हटाने का विरोध किया। आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है। उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है।

पार्टी का द्वार खोल दूं तो कांग्रेस व एनसीपी खाली हो जाएगी : शाह

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के थोक में भाजपा में आने पर पर दोनों पार्टियों पर कटाक्ष किया है। शाह ने कहा कि यदि भाजपा का द्वार खोल दूं तो कांग्रेस और एनसीपी लगभग खाली हो जाएंगी।

अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 1 अगस्त को शुरू की गई महाजनादेश यात्रा का दूसरा चरण पूरा होने के मौके पर यहां कांग्रेस के दिग्गज सुशील कुमार शिंदे के गढ़ सोलापुर में एक जनसभा में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि यदि पूरी तरह भाजपा का गेट खोल दूं तो शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण को छोड़कर उनकी पार्टी में कोई नेता नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed