Amit Shah: गुवाहाटी में शाह के विमान की आपात लैंडिंग, त्रिपुरा में 'रथ यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उनका त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह को अगरतला जाना था, लेकिन घने कोहरे के कारण विमान अगरतला हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका। एटीसी सूत्रों ने बताया कि इसके बाद विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां वह सुरक्षित उतरे।
शाह आज त्रिपुरा में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। आठ दिवसीय यात्रा उस दिन उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से शुरू होगी। देर रात गुवाहाटी के एलजीबीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अमित शाह का स्वागत किया।
'जन विश्वास यात्रा' निकाली जाएगी
जानकारी के मुताबिक ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमित शाह दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे। रथ यात्रा का नाम 'जन विश्वास यात्रा' रखा गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इसमें शामिल होंगी। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां बुधवार को लगभग पूरी कर ली गई हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में दशकों पुरानी सीपीआई सरकार को उसके गढ़ में हराकर बीजेपी ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 43 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं।