{"_id":"5dae7e618ebc3e01486050f8","slug":"amit-shah-completes-is-celebrating-its-birthday-today-pm-modi-wishes-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल के हुए गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
55 साल के हुए गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
Tue, 22 Oct 2019 09:28 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंगलवार को उनके 55 साल पूरे होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु रहने और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने शाह को ट्वीट के जरिए बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने लिखा, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।'
विज्ञापन
कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2019
22 अक्टूबर 1964 को अमित शाह का जन्म मुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल चंद्र शाह और मां का नाम कुसुमबेन है। उन्हें मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। शाह को राजनीति विरासत में नहीं मिली है। वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां उनकी कड़ी मेनत और लगन ने उन्हें पहुंचाया है।