फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah came down heavily on Rahul Gandhi on Friday for his criticism of Parliament's functioning

Amit Shah: अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- जब लोकसभा में बोलने का समय था तब वो वियतनाम में थे

Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद के कामकाज को लेकर की गई आलोचना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही के समय विदेश दौरे पर रहने को लेकर तीखा हमला बोला है। 

विज्ञापन
Amit Shah came down heavily on Rahul Gandhi on Friday for his criticism of Parliament's functioning
अमित शाह और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद के कामकाज को लेकर की गई आलोचना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में उन्हें बोलने के लिए समय दिया गया था, तब नेता प्रतिपक्ष वियतनाम में थे। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार द्वारा अनुबंधों में मुसलमानों को 4 फीसदी कोटा देने को "लॉलीपॉप"  बताया है। 

विज्ञापन


जब संसद में गंभीर चर्चा चल रही थी, तब वे वियतनाम में थे: शाह
संसद के कामकाज की राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचना पर  प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शायद यह पता नहीं कि सदन में बोलने के नियम होते हैं और इसे मनमर्जी से नहीं चलाया जा सकता है। बजट पर चर्चा के दौरान उन्हें 42% समय दिया गया था। अब यह उन पर निर्भर करता है कि वे किसे बोलने का अवसर दें।
विज्ञापन


Earthquake: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 694 हुई, 1,670 घायल; अस्पतालों में खून की भारी किल्लत
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि, जब संसद में गंभीर चर्चा चल रही थी, तब वे वियतनाम में थे और जब वे लौटे, तो अपनी मनमर्जी से बोलने की जिद करने लगे। उन्होंने कहा कि संसद नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है, न कि कांग्रेस पार्टी की तरह, जिसे एक परिवार चलाता है और जहां कोई भी जब चाहे बोल सकता है। मुझे खेद है, लेकिन उन्हें नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

कांग्रेस द्वारा देश में आपातकाल जैसी स्थिति" होने के आरोप पर शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टी लगातार सरकार की आलोचना करती रहती है। अगर सच में आपातकाल होता, तो कांग्रेस के नेता जेल में होते।

'धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान का उल्लंघन'
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा अनुबंधों में मुसलमानों के लिए घोषित 4 फीसदी कोटे को "लॉलीपॉप" करार दिया। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण संविधान का उल्लंघन है और अदालतों द्वारा इसे रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, हम धर्म के आधार पर किसी भी आरक्षण का कड़ा विरोध करते हैं।

जाति जनगणना पर शाह का जवाब
जातिगत जनगणना की कांग्रेस की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि खुद कांग्रेस ने पहले इस तरह की कवायद का विरोध किया था।  उन्होंने कहा,  2011 में उन्होंने (कांग्रेस) जातियों पर एक सर्वे किया था, लेकिन उसके परिणाम घोषित नहीं किए। अब हम आंतरिक विश्लेषण कर रहे हैं कि जातिगत जनगणना के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। एक बार जब हम इसे अंतिम रूप दे देंगे, तब आगे की कार्रवाई देखी जाएगी।


बंगाल सरकार अवैध प्रवासियों को अपना वोटर बनाना चाहती है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अवैध प्रवासियों को पार्टी के वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार इस तरह के कदम को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, वे(टीएमसी) अवैध प्रवासियों को अपना वोट बैंक मानते हैं। वे अवैध प्रवासियों को अपना वोटर बनाना चाहते हैं। लेकिन हम किसी भी पार्टी को अवैध प्रवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे सकते। 

अगले तमिलनाडु चुनाव में डीएमके को उखाड़ फेंका जाएगा: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु कभी बहुत प्रगतिशील राज्य था, लेकिन डीएमके सरकार की नीतियों के कारण यह अराजकता का शिकार हो गया है। जिससे लोग परेशान हैं और वे अगले विधानसभा चुनाव में इसे उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके को "तमिल विरोधी" करार देते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अभी तक तमिल भाषा में चिकित्सा और इंजीनियरिंग की शिक्षा शुरू नहीं की है और किताबों का तमिल में अनुवाद भी नहीं किया है।

शाह ने विश्वास जताया कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद दक्षिणी राज्य में एनडीए की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में डीएमके सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसके कारण उद्योग और युवा राज्य से पलायन कर रहे हैं। एआईएडीएमके के साथ भाजपा के प्रस्तावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि इस पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, "जब सही समय आएगा, हम इसका खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed