फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah attacks rahul gandhi said congress leader source of inspiration is abroad

Amit Shah: 'राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस नेता पर तंज

Sun, 15 Dec 2024 08:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Dec 2024 08:21 AM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि जब भी संसद का सत्र होता है तो राहुल गांधी विदेश से एक नए मुद्दे के साथ लौटते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि मुझे हैरानी भी नहीं होती। मुझे पता है कि उन्हें विदेश से ही प्रेरणा क्यों मिलती है।

विज्ञापन
amit shah attacks rahul gandhi said congress leader source of inspiration is abroad
अमित शाह और राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को उठाने की राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है। जब भी संसद का सत्र होता है तो राहुल गांधी विदेश से एक नए मुद्दे के साथ लौटते हैं। अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसा। 
विज्ञापन


अमित शाह बोले- मुझे पता है राहुल गांधी को विदेश से ही प्रेरणा क्यों मिलती है
अमित शाह ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को हर बार प्रेरणा विदेश से मिलती है। इस देश में कैग है, विजिलेंस आयुक्त है, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट हैं, लेकिन इनकी तरफ से कभी आरोप नहीं आते। हर बार जब भी संसद का सत्र होता है, तो हमेशा विदेश से ही आरोप आते हैं और वे (राहुल गांधी) उनकी बात करते हैं। उनकी प्रेरणा का स्त्रोत विदेश से आता है, जिससे मुझे हैरानी भी नहीं होती। मुझे पता है कि उन्हें विदेश से ही प्रेरणा क्यों मिलती है।'
विज्ञापन


अमित शाह का यह बयान अदाणी मामले के संदर्भ में माना जा रहा है। अमेरिकी सरकार के एक विभाग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के कई लोगों पर भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप लगाए थे। इस मुद्दे पर भारत में खूब हंगामा हुआ और संसद के सत्र में अभी भी इस मुद्दे पर कांग्रेस चर्चा की मांग पर अड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा भी गांधी परिवार पर हमलावर
वहीं भाजपा ने भी OCCRP की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार को घेर लिया है। दरअसल फ्रांस के एक मीडिया वेबसाइट ने खुलासा किया है कि संगठित अपराध पर OCCRP की रिपोर्ट, अमेरिकी सरकार और अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का संबंध है। भाजपा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार की कई ट्रस्ट को जॉर्ज सोरोस की ओपन फाउंडेशन द्वारा फंडिंग की गई। भाजपा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भी भारत को अस्थिर करने वाले ट्रायंगल जॉर्ज सोरोस, अमेरिका और OCCRP का हिस्सा हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed