फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Fakkad Ghawate appointed as new the Zonal Director of Narcotics Control Bureau, Mumbai

महाराष्ट्र: NCB मुंबई के नए जोनल डायरेक्टर बने अमित फक्कड़ गावटे, हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस को सुलझाने की रहेगी जिम्मेदारी

Thu, 14 Apr 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 09:36 AM IST
सार

अमित फक्कड़ गावाटे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई का जोनल निदेशक नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Amit Fakkad Ghawate appointed as new the Zonal Director of Narcotics Control Bureau, Mumbai
अमित फक्कड़ गावाटे - फोटो : ANI

विस्तार

 2008 बैच के आईआरएस ऑफिसर अमित फक्कड़ गावटे मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नए जोनल डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। वह अतिरिक्त प्रभार के रूप में एनसीबी बैंगलोर और एनसीबी चेन्नई का नेतृत्व कर रहे थे। आदेश के अनुसार, वह 31 मई तक अतिरिक्त प्रभार के रूप में बैंगलोर जोनल यूनिट में अपना वर्तमान कार्यभार जारी रखेंगे और इसके बाद वे मुंबई की कमान संभालेंगे।  इनके ऊपर हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस को सुलझाने की जिम्मेदारी रहेगी। 

विज्ञापन


31 दिसंबर तक समीर वानखेड़े फिर विजेंद्र सिंह ने संभाला अतिरिक्त प्रभार
समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने के बाद, आईआरएस अधिकारी विजेंद्र सिंह ने अतिरिक्त प्रभार के रूप में एनसीबी मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


2020 और 2021 में चर्चा में थी एनसीबी मुंबई की टीम
बॉलीवुड हस्तियों से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामलों के कारण एनसीबी मुंबई की टीम 2020 और 2021 में सुर्खियों में रही थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से शुरू होने वाले पिछले दो वर्षों में कई ड्रग्स मामलों के संबंध में राजनेताओं, उनके परिजनों और बॉलीवुड हस्तियों को तलब किया गया है और पूछताछ की गई है। एनसीबी मुंबई का ताजा हाई-प्रोफाइल मामला शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग मामले का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed