फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amidst the threat of Omicron Modi Govt advises the states To increase the Corona Testing or rapid antigen test

Corona Alert: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच केंद्र की राज्यों को नसीहत, कोरोना की जांच बढ़ाएं राज्य, रैपिड एंटीजन टेस्ट पर भी करें फोकस

Fri, 31 Dec 2021 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

चिट्ठी में कहा गया कि भारी दबाव के कारण आरटी-पीसीआर के नतीजे आने में समय लगता है, ऐसे में सरकारों को तेजी से रैपिड एंटीजन टेस्ट को बढ़ाना चाहिए और लोगों को सरकार की ओर से मंजूर की गई स्व-परीक्षण किट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

विज्ञापन
Amidst the threat of Omicron Modi Govt advises the states To increase the Corona Testing or rapid antigen test
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। इस बीच केंद्र ने एक बार फिर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है। इसमें कोरोना की जांच बढ़ाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने सलाह दी कि सभी राज्य संदिग्ध मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों का जल्द से जल्द टेस्ट किया जाए। इससे ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर लगाम लगाई जा सकती है।

विज्ञापन


चिट्ठी में कहा गया कि भारी दबाव के कारण आरटी-पीसीआर के नतीजे आने में समय लगता है, ऐसे में सरकारों को तेजी से रैपिड एंटीजन टेस्ट को बढ़ाना चाहिए और लोगों को सरकार की ओर से मंजूर की गई स्व-परीक्षण किट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
विज्ञापन


चिट्ठी में कहा गया कि खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की कमी, थकान और दस्त के साथ बुखार वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना का संदिग्ध मामला माना जाना चाहिए। केंद्र ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों का परीक्षण किया जाना चाहिए। उनके नतीजे आने में देरी हो, तो उन्हें आइसोलेट करने और स्वास्थ्य मंत्रालय के होम आइसोलेशन दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि अभी तक भारत में 3117 मॉलिक्यूलर टेस्टिंग प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है, जिसमें 2014 आरटीपीसीआर, 941 ट्रूनट, 132 सीबीएनएएटी और 30 अन्य टेस्टिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। अनुमानित राष्ट्रीय दैनिक मॉलिक्यूलर टेस्टिंग क्षमता प्रति दिन 20 लाख से अधिक है। आपको सलाह दी जाती है कि मौजूदा मॉलिक्यूलर टेस्टिंग क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल करके अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के टेस्टिंग को बढ़ाएं।


इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 309 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मरीजों की कुल संख्या 1,270 हो गई है। इसी के साथ देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,764 नए मामले आए और  220 मरीजों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed