फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amidst arrest of Sanjay Singh, Kejriwal gave signals of strength how much will it affect oppositions politics

Sanjay Singh: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बीच केजरीवाल ने दिए मजबूती के संकेत, विपक्ष की राजनीति पर कितना पड़ेगा

Wed, 04 Oct 2023 09:36 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 09:36 PM IST
सार

संजय सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण है कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद संजय सिंह केजरीवाल के सबसे बड़े सहयोगी बनकर उभरे थे। आम आदमी पार्टी की ओर से वे विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा ले रहे थे, और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल बिठाने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे थे।

विज्ञापन
Amidst arrest of Sanjay Singh, Kejriwal gave signals of strength how much will it affect oppositions politics
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह के रूप में अरविंद केजरीवाल के तीसरे सबसे खास सहयोगी पर कठोर कार्रवाई हुई है। बुधवार को सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए और लगभग दस घण्टे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। उनकी इस गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की राजनीति पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है क्योंकि अरविंद केजरीवाल के तीन खास सहयोगियों के जेल जाने से पार्टी की रणनीति पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के लिए इस कठिन समय में भी मजबूती के संकेत दिए हैं। आज भी उन्होंने अपना कामकाज जारी रखा और भाजपा की नीतियों पर आक्रामक हमला करना जारी रखा। 

विज्ञापन

संजय सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण है कि मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद संजय सिंह केजरीवाल के सबसे बड़े सहयोगी बनकर उभरे थे। आम आदमी पार्टी की ओर से वे विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा ले रहे थे, और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल बिठाने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे थे। आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार पर हमला करने वालों में वे सबसे मुखर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में सरकार पर हमला बोलने की बात हो या चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी की ओर से हमला बोलना हो, हर बार वे पार्टी के सबसे भरोसेमंद चेहरे के तौर पर उभरकर सामने आते थे। पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश के पंचायत चुनावों में भी उन्हें ही कमान सौंपी थी। आगामी लोकसभा चुनाव में भी वे आम आदमी पार्टी की ओर से यूपी सहित हिंदी पट्टी के राज्यों में प्रभावी चेहरे के रूप में सामने आ सकते थे। 

विज्ञापन

फिलहाल, जिस तरह सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को लंबे समय के लिए जेल में रहना पड़ रहा है, उसे देखते हुए संजय सिंह के भी जेल से बाहर आने की जल्द संभावनाएं नहीं दिखाई दे रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों की आहट के बीच आम आदमी पार्टी की संभावनाओं को करारा झटका लग सकता है। 
 

कर्मों का फल भुगत रही आप- भाजपा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को विक्टिम कार्ड नहीं खेलना चाहिए। शराब घोटाले में बेहद पुख्ता सबूत सामने आने के बाद ही संजय सिंह पर कार्रवाई हुई है। ऐसे में अब उनके पास बचाव का कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस पूरे खेल के मास्टर माइंड हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी अब उनकी असलियत समझ में आ रही है। उन्होंने कहा कि देर सबेर अरविंद केजरीवाल का भी जेल जाना तय है क्योंकि इस पूरे खेल के पीछे उनका ही दिमाग काम कर रहा था। रामवीर सिंह बिधूडी ने कहा है कि केजरीवाल की जगह विधानसभा नहीं, जेल है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed