{"_id":"6441464e5639bd99100cdf59","slug":"amid-signs-of-widening-rift-within-manipur-bjp-party-to-hold-meeting-on-friday-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर BJP में सब ठीक नहीं: 15 दिन में तीन विधायकों का प्रशासनिक पदों से इस्तीफा, पार्टी ने कल बुलाई अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर BJP में सब ठीक नहीं: 15 दिन में तीन विधायकों का प्रशासनिक पदों से इस्तीफा, पार्टी ने कल बुलाई अहम बैठक
Thu, 20 Apr 2023 07:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:34 PM IST
सार
भाजपा विधायक पाओनाम ब्रोजेन ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'मैं निजी कारणों से मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी, इंफाल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।' ब्रोजेन ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को लिखे पत्र में कहा, 'इसे स्वीकार किया जाए।'
विज्ञापन
BJP MLA Paonam Brojen
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक पाओनाम ब्रोजेन ने गुरुवार को निजी कारणों से मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ब्रोजेन पूर्वोत्तरी राज्य से तीसरे पार्टी विधायक हैं जिन्होंने एक पखवाड़े के भीतर मणिपुर सरकार के अपने संबंधित प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। तीनों विधायक कथित तौर पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए दिल्ली में थे। उनके इस कदम से अटकलें लगाई जा रही थीं कि एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मतभेद पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं निजी कारणों से मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी, इंफाल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।' ब्रोजेन ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को लिखे पत्र में कहा, 'इसे स्वीकार किया जाए।' इससे पहले, भाजपा विधायक करम श्याम ने सोमवार को पर्यटन निगम मणिपुर लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें 'कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।'
विज्ञापन
आठ अप्रैल को पार्टी के एक अन्य विधायक थोकचोम राधेश्याम ने इसी तरह की शिकायत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। चौथे विधायक ख्वाइराकपम रघुमणि ने भाजपा के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ फेसबुक पोस्ट के जरिए 'धमकी' देने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाजपा की मणिपुर इकाई के भीतर दरार बढ़ने के संकेतों के बीच राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी इस घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए कल बैठक करेगी। सूत्रों ने बताया कि ब्रोजेन के इस्तीफा होने के तुरंत बाद बैठक की घोषणा की गई। उन्होंने कहा, शुक्रवार सुबह 11 बजे एक बैठक निर्धारित की गई है। विधायकों सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेताओं के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
और भी पढ़ें...
- एन बीरेन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली में 'असंतुष्ट' भाजपा विधायकों ने डाला डेरा
- मणिपुर में NRC लागू करने की मांग, लोग सड़कों पर उतरे तो मुख्यमंत्री बोले- केंद्र की मंजूरी जरूरी
- मणिपुर : केआईए के उग्रवादियों ने एसओओ शिविर से लूटे हथियार, जानें पूरा मामला
- कंगपोकपी जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद हुई हिंसा, पुलिस के साथ झड़प में कई जख्मी