फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur cm n biren singh said centre approval required to implement nrc people protest

Manipur: मणिपुर में NRC लागू करने की मांग, लोग सड़कों पर उतरे तो मुख्यमंत्री बोले- केंद्र की मंजूरी जरूरी

Sat, 01 Apr 2023 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Apr 2023 08:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर स्टेट पॉपुलेशन कमीशन (MSPC) का गठन कर दिया है और इसके सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इसके द्वारा राज्य में अप्रवासियों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
Manipur cm n biren singh said centre approval required to implement nrc people protest
एन बिरेन सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) लागू करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्य सरकार अकेले एनआरसी लागू नहीं कर सकती। इसके लिए केंद्र को मंजूरी देनी होगी।'

विज्ञापन


क्या बोले मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्य सरकार ने मणिपुर स्टेट पॉपुलेशन कमीशन (MSPC) का गठन कर दिया है और इसके सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इसके द्वारा राज्य में प्रवासियों की पहचान की जाएगी। जो अवैध प्रवासी यहां रह रहे हैं, उनकी पहचान के लिए जल्द घर-घर सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।' 
विज्ञापन


बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री का एनआरसी को लेकर यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीती 29 मार्च को हजारों की संख्या में महिलाों ने राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर रैली निकाली। ये रैली तीन इमा कैथेल (पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित बाजार) की सदस्यों ने निकाली। इन महिलाओं में छात्र संगठनों की भी सदस्य शामिल रहीं। यह रैली खावैरामबंद कैथेल से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: एनआरसी गड़बड़ी में फंसे IAS प्रतीक हेजला की सेवाएं असम-मेघालय को वापस, प्रतिनियुक्ति पर आए थे


ये छात्र संगठन हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल
मणिपुर में कई सामाजिक संगठन और छात्र संगठन एनआरसी लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि राज्य में बीते कुछ सालों में अवैध प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते दिनों जो रैली इंफाल में निकाली गई, उसमें छात्र संगठन AMSU, MSF, DESAM, KSA, SUK और AIM शामिल हुए। 

पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या
बीते साल अगस्त में मणिपुर विधानसभा में दो प्रस्ताव पेश किए गए थे। इन प्रस्तावों में बताया गया था कि पहाड़ी क्षेत्रों में साल 1971 से 2001 तक 94.8 प्रतिशत और 2001 से 2011 तक 125 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई है। बाहरी लोगों की कथित घुसपैठ पर विधानसभा में चिंता जाहिर की गई थी। सदन में जो प्रस्ताव पेश किए गए, उनमें एक प्रस्ताव जनसंख्या आयोग का गठन और दूसरा राज्य में एनआरसी लागू करने से संबंधित था। इन दोनों प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed